वॉशिंगटन/नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के खिलाफ बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए बुधवार को ऐलान किया कि अमेरिका 1 अगस्त 2025 से भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएगा। ट्रम्प ने यह फैसला सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के रूस से हथियार और तेल की खरीद को कारण बताया।

रूस में आया दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता से कांपी धरती, उठीं 5 मीटर ऊंची सुनामी लहरें

ट्रम्प ने लिखा, “भारत रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। इसलिए भारत पर आर्थिक जुर्माना लगाना जरूरी है।”

व्यापार घाटे का भी दिया हवाला

एक अन्य पोस्ट में ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार असंतुलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ व्यापार में भारी घाटा हो रहा है, जो वर्षों से अनदेखा किया गया है। इसी असंतुलन को संतुलित करने के लिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाया जा रहा है।

Share.
Exit mobile version