नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025। अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत की छह प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ये कंपनियां ईरान के साथ पेट्रोलियम उत्पादों का व्यापार कर रही थीं, जो कि अमेरिका के कार्यकारी आदेश (E.O.) 13846 का उल्लंघन है।

भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान

ट्रंप प्रशासन द्वारा यह दूसरा बड़ा झटका तब दिया गया, जब 12 घंटे पहले ही भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया था। इस ताजा कदम से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर गहरा असर पड़ सकता है।

प्रतिबंधित कंपनियों के नाम:

  1. Alchemical Solutions Private Limited

  2. Global Industrial Chemicals Limited

  3. Jupiter Dye Chem Private Limited

  4. Kanchan Polymers

  5. Lalit Petrochem

  6. Sunshine Petrochemicals

Kanchan Polymers पर आरोप है कि इसने तानाइस ट्रेडिंग से 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात किया। वहीं Alchemical Solutions Pvt. Ltd. ने जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच 84 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के पेट्रोकेमिकल्स का लेन-देन किया।

Share.
Exit mobile version