ओडिशा में 15 साल की लड़की को जिंदा जलाने के मामले में उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने रविवार को कहा- विपक्षी दल इस मामले में राजनीति न करें। राज्य सरकार ने पीड़ित को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। उसे दिल्ली AIIMS हॉस्पिटल में भी भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

प्रेमानंद महाराज के विवादित बयान पर बढ़ा बवाल, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आईं समर्थन में

बीजू जनता दल (BJD) का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है। पुलिस ने पहले बताया कि घटना में 3 लोग शामिल थे। जब लड़की की मौत हो गई तो अब कह रही कि इसमें कोई शामिल नहीं था। घटना के लिए अकेली लड़की ही जिम्मेदार थी।

ओडिशा के बायाबर गांव में 19 जुलाई को कुछ लोगों ने 15 साल की एक लड़की को जिंदा जला दिया था। दिल्ली AIIMS में रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की को गंभीर हालत में पहले भुवनेश्वर और फिर दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था।

Share.
Exit mobile version