बहुचर्चित नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में पिछले आठ साल से जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सोमवार शाम को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रांची के रिनपास (RINPAS) से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

संजीव सिंह, जो लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे, जमानत मिलने के बाद रिनपास से बाहर आ गए। इस दौरान उनके कई समर्थक भी वहां मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए यह शर्त रखी है कि वे फिलहाल धनबाद जिले में प्रवेश नहीं करेंगे। इसी वजह से संजीव सिंह को अभी रांची में ही रहना होगा।

संजीव सिंह की रिहाई उनके परिवार और समर्थकों के लिए एक बड़ी खबर है। वे 2017 से जेल में बंद थे। नीरज सिंह हत्याकांड के बाद से ही इस मामले ने पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल मचा रखी थी। संजीव सिंह के जेल से बाहर आने के बाद से धनबाद और आसपास के इलाकों में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Share.
Exit mobile version