Author: Industrial Impact

CG Vidhansabha Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है।  विधानसभा के पांचवें दिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल पश्नों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी ओपी चौधरी स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह, भईयालाल राजवाड़े प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे। साथ आज विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मछलियां बचाने के लिए मगरमच्छ को लगाया करंट, दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल https://www.youtube.com/watch?v=P4DEaIw3y5k

Read More

बिलासपुर : रतनपुर वन परिक्षेत्र के पचरा गांव में तालाब मालिक दो सगे भाइयों ने मगरमच्छ की करंट लगाकर मारा है। दरअसल वह तालाब में मछलियों को पालन करते हैं। मगरमच्छ मछलियों को खा जाता था। मगरमच्छ अनुसूची-एक का संरक्षित वन्यजीव है। शिकार का मामला सामने आने पर वन विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें दोनों भाइयों की संलिप्तता उजागर हुई। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज से 3 दिन तक मध्यम से भारी बारिश के आसार घटना मंगलवार की…

Read More

रायपुर : मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर: 5 साल के मासूम की हमले में मौत, लोगों में भारी आक्रोश मौसम विभाग…

Read More

कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रशासन से विशेष अभियान चलाने की मांग की है। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल (5 वर्ष) के रूप में हुई है। वह किशोर पटेल का पुत्र था और पहली कक्षा का छात्र था।  परिवार मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है तथा वर्तमान में दादर क्षेत्र में मजदूरी कर जीवन-यापन…

Read More

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने मस्जिदपारा में झाड़ियों के बीच बोरी से ढके मिले महिला के शव के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतिका के पति मोहब्बत चौहान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विवेचना में सामने आया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लकड़ी के चौड़े पट्टे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर बरामद कर लिया…

Read More

रायपुर : मकान, फ्लैट, प्लॉट या अन्य सेवाओं की बुकिंग रद्द कराने वाले उपभोक्ताओं को अब जीएसटी रिफंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय जीएसटी (CGST) ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर ऐसे मामलों में करदाताओं के रिफंड दावों का नियमानुसार निपटारा करने को कहा है। इसके बाद राज्य स्तर पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा में बंद कमरे से उठी तेज बदबू, अंदर मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट; जांच शुरू नए निर्देशों का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने किसी संपत्ति या सेवा की बुकिंग के समय जीएसटी सहित…

Read More

कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तरदा गांव में स्थित एक मकान को कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस घर से लगातार गंदी बदबू आ रही थी।…

Read More

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी रंजिश और शराब के नशे में हुए विवाद के बाद घरेलू शील पत्थर से युवक के सिर और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले के खुलासे में घटनास्थल से मिले गमछे और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक दलेश्वर साहू ने सहकारिता एवं निजी क्षेत्रों को लक्ष्य के विरुद्ध खाद्य का वितरण का मुद्दा उठाया. विधायक ने सवाल किया कि उर्वरक आबंटन में सहकारिता में 48 प्रतिशत और निजी को 52 प्रतिशत क्यों है, जबकि आपके जवाब में 70 प्रतिशत है. यह विरोधाभास क्यों? जवाब में मंत्री रामविचार नेताम में आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आप कहां से आंकड़ा ला रहे हैं? दिनदहाड़े व्यापारी को गन पॉइंट पर लिया, सोने-चांदी के गहने लूटकर भागे बदमाश मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में नए एसपी के पदभार ग्राहण करते ही बड़ी लूट की घटना हो गई। दो बाइक में पहुंचे बदमाशों ने व्यापारी को बंदूक दिखाकर उसके हाथ से सोने-चांदी से भरे थैले को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित से घटना को लेकर पूछताछ भी की जा रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 38 सिविल जजों को पदोन्नति, जूनियर से बने सीनियर डिवीजन जज जानकारी के मुताबिक, घटना थाना भाठापारा ग्रामीण क्षेत्र की है। आज सुबह 9:30 बजे पीड़ित व्यापारी बलराम सोनी ग्राम तरेंगा से…

Read More