Close Menu
    What's Hot

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    • रेप केस में राहत के बावजूद जेल में रहेंगे कथावाचक, जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा! दोस्त ही निकला कातिल, शील पत्थर से उतारा मौत के घाट
    CHHATTISGARH

    72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा! दोस्त ही निकला कातिल, शील पत्थर से उतारा मौत के घाट

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी रंजिश और शराब के नशे में हुए विवाद के बाद घरेलू शील पत्थर से युवक के सिर और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले के खुलासे में घटनास्थल से मिले गमछे और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: सहकारी बनाम निजी क्षेत्र को उर्वरक वितरण पर सवाल, मंत्री-विधायक के बीच आंकड़ों को लेकर बहस

    पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात ग्राम भकुर्रा निवासी गोरखनाथ चौहान (65) ने थाना लैलूंगा में सूचना दी कि उनके पुत्र रामनाथ उर्फ सोनू चौहान (23) का शव घर की परछी में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। शव के पास भारी शील पत्थर मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। मृतक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर परिवार से विवाद करता था। इसी कारण उसकी मां कुछ दिन पहले अपनी बेटी के घर चली गई थी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की सहायता से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए, जिनमें एक गमछा भी शामिल था।

    दिनदहाड़े व्यापारी को गन पॉइंट पर लिया, सोने-चांदी के गहने लूटकर भागे बदमाश

    जांच के दौरान पुलिस डॉग ‘रूबी’ को घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर संदिग्ध लोगों के बीच ले जाया गया। डॉग मास्टर वीरेन्द्र अनंत की मौजूदगी में रूबी ने मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव की ओर स्पष्ट संकेत दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और रामनाथ उर्फ सोनू साथ बैठकर खाना खा रहे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखे भारी शील पत्थर से मृतक के सिर और गर्दन पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भुवनेश्वर यादव (26 वर्ष), निवासी ग्राम भकुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। हत्या के इस मामले का त्वरित खुलासा करने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी गिरधारी साव, लैलूंगा पुलिस टीम तथा पुलिस डॉग ‘रूबी’ की सराहना की है। उन्होंने डॉग मास्टर आरक्षक वीरेन्द्र अनंत को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हत्या जैसे जघन्य मामलों में त्वरित विवेचना और प्रभावी कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ विधानसभा: सहकारी बनाम निजी क्षेत्र को उर्वरक वितरण पर सवाल, मंत्री-विधायक के बीच आंकड़ों को लेकर बहस
    Next Article कोरबा में बंद कमरे से उठी तेज बदबू, अंदर मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट; जांच शुरू

    Related Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Top Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    By Industrial ImpactAugust 9, 2026

    कोरबा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास…

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.