Close Menu
    What's Hot

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
    • बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
    • रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
    • नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
    • बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
    • शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
    • मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल
    • CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात 2 पक्षों के विवाद के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले हिंदू संगठन से जुड़े युवक ने सुसाइड किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद सोहेल खान नाम के युवक को अरेस्ट किया गया था। इसी बात को लेकर सोहेल खान और दूसरे पक्ष के बीच रंजिश थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर गौ-माता पर कमेंट को लेकर विवाद फिर भड़क गया। हिंदू संगठन के युवकों का आरोप है कि कमेंट का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी से हमला किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ को समय रहते नियंत्रित नहीं किया जा सका। पथराव में TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं, अब पुलिस अलर्ट मोड पर है। विवादित इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज किया गया है। 50 से ज्यादा आरोपी नामजद हैं। वहीं, पुलिस ड्रोन कैमरे और वीडियोग्राफी की मदद से दंगा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

    दरअसल, मुंगेली के बामपारा निवासी नरेश साहू (19) सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित गणेश चौक में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था और हिंदू संगठन से भी जुड़ा था। आरोप है कि सोहेल खान और उसके दोस्त ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। नरेश ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की थी। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने नरेश को ही धमकाया। वहीं, सोहेल भी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर नरेश अपने घर मुंगेली चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सुसाइड से पहले नरेश साहू ने वीडियो बनाकर कहा कि वह मरने जा रहा है और इसके लिए सोहेल खान को जिम्मेदार बताया। नरेश साहू ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने उसका झूठा बयान लिया है। उसने राम सिंह भैय्या और छत्रपाल भाई से इंसाफ दिलाने की अपील भी की। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने सोहेल खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से सोहेल और उसके साथी हिंदूवादी संगठन के लोगों से रंजिश रखने लगे थे।

    बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विरोध जताया था। इसी पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने और बाद में विवाद की स्थिति बनने की बात कही जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि दो गुटों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। इसे अनावश्यक रूप से सामुदायिक रंग दिया गया। दोनों पक्षों के युवकों के बीच तनातनी के बाद विवाद शुरू हुआ। बता दें कि उपद्रवियों ने खपरगंज से लेकर तेलीपारा रोड तक जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। 12 से ज्यादा बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। 24 खोली इलाके में घरों पर जमकर पथराव किया गया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं, एक दुकान में आग लगाने की कोशिश भी की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया।

    कोतवाली थाने में पुलिस ने शनिवार तड़के दोनों पक्षों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज किया है। घायल पुलिसकर्मियों की ओर से भी FIR दर्ज कराई गई है। इसमें 50 से ज्यादा आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। FIR दर्ज होने के बाद एसीसीयू समेत एसएसपी की ओर से गठित पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। शनिवार रात तक पुलिस दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी थी। घटना के दौरान हुई वीडियोग्राफी और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। शनिवार दोपहर से शाम तक सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। विशेष शाखा और एलआईबी की टीमें भी अलर्ट मोड पर रहीं। भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते क्षेत्र में किसी तरह की नई अप्रिय घटना नहीं हुई। सदर बाजार और तेलीपारा रोड पर भी अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। इस दौरान पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करती रही। खपरगंज इलाके में घटना के बाद सुबह से रात तक सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर गिनती के लोग ही नजर आए और ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। धारा 144 लागू होने के कारण मोहल्ले में कहीं भी समूह में लोग नजर नहीं आए।

    करतला में 10 हाथियों के दल की दस्तक, रिंगनिया सर्किल पहुंचा झुंड; वन विभाग अलर्ट

    शाम के बाद कुछ चहल-पहल जरूर दिखी, लेकिन अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में चले गए। पूरे दिन कलेक्टर और एसएसपी अफसरों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। वहीं, कमिश्नर सुनील जैन और आईजी रामगोपाल गर्ग ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर पूरी रात पेट्रोलिंग करने और सभी पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। शुक्रवार रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव में टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। विषम परिस्थितियों में भी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी। एसएसपी ने शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा। ड्यूटी के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के उपचार के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटने पर उन्होंने उनके साहस, संयम, जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleशिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
    Next Article नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    Related Posts

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Top Posts

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    By Industrial ImpactAugust 30, 2026

    दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Most Popular

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.