- बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
- बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
- कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
- Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
- छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
- कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
- कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
- रेप केस में राहत के बावजूद जेल में रहेंगे कथावाचक, जानिए क्या है पूरा मामला
Author: Industrial Impact
कोरबा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की विधिवत बैठक एवं चर्चा के बिना विद्यालय से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एवं निर्णय जारी किए जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के महत्वपूर्ण विषयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता और विचार-विमर्श आवश्यक है। बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट समिति सदस्यों का कहना है कि बिना बैठक आयोजित किए अथवा समिति को…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो जंगली हाथी अचानक एक बालिका छात्रावास परिसर में घुस आए। हाथियों के छात्रावास परिसर में पहुंचने से वहां रह रही छात्राओं और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए छात्रावास में रह रही सभी 58 छात्राओं को आधी रात दूसरे सुरक्षित छात्रावास में शिफ्ट कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी छात्रा को चोट नहीं आई। भाई से विवाद का बदला लेने पहुंचे युवक, कार पर लिखा था ‘भाजपा…
कोरबा : कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कीमती इमारती लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मोटे सागौन के गोलों से लदी एक वेन को जब्त किया है। वन अमले ने यह कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान घुईचुंवा के पास की। मामले में वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। एनालॉग पनीर पर बैन के बाद एक्शन में खाद्य विभाग, बिलासपुर में डेयरी-होटलों की जांच तेज पाली परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर बंजारे के अनुसार, वन अमला बारीउमराव-घुईचुंवा मुख्य मार्ग पर रात में गश्त कर रहा था। इसी दौरान घुईचुंवा के समीप एक…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एसके भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 89.55 प्रतिशत है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर कभी भी मिनीमाता जलाशय का गेट खोलकर पानी बहाया जा सकता है। भाई से विवाद का बदला लेने पहुंचे युवक, कार पर लिखा था ‘भाजपा जिला संयोजक’; हथियारों संग पकड़े गए वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन…
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक से जोड़ते हुए ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत की गई है। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ग्रेन एटीएम स्थापित किए गए हैं। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को इन मशीनों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। नई व्यवस्था के तहत राशनकार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में चावल लेने के लिए पारंपरिक राशन दुकानों पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत कम होगी। आधार या राशनकार्ड नंबर दर्ज करने और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद मशीन से खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकेगा। भाई से विवाद का बदला लेने पहुंचे युवक, कार पर…
कोरबा : जिले में सावन सोमवार को कनकीधाम पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। धार्मिक यात्रा के दौरान हुड़दंग, तेज रफ्तार बाइक चलाने, फटे साइलेंसर से शोर करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम तैनात करने के साथ संवेदनशील मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया जाएगा। कोरबा: बरपाली में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए 3 संदिग्ध सावन सोमवार से पहले रविवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनकीधाम…
कोरबा : जिले में नामी ऑटोमोबाइल और लुब्रिकेंट कंपनियों के नाम पर कथित तौर पर नकली उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस और बौद्धिक संपदा संरक्षण संस्था EIPR की संयुक्त टीम ने दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली उत्पाद बरामद किए हैं। मामले में पेट्रोल पंप संचालक चैतन्य मनहर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि श्रद्धा फ्यूल्स में टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल जैसी कंपनियों के नाम…
बिलासपुर : कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से दुष्कर्म के मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। हालांकि, धोखाधड़ी के अलग मामले में धारा 420 के तहत जमानत नहीं मिलने के कारण शास्त्री फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे और न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने यह आदेश पारित किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तथ्य को महत्वपूर्ण माना कि घटना के करीब तीन साल बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने और आरोपी के लंबे समय से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ पहुंचते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है. पेसा कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है. आदिवासी समाज के लोगों में गुस्सा है. यहां के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं, लेकिन उनको डायरेक्शन अडानी और मोदी से आता है. छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार आज की तारीख में केंद्र सरकार के इशारे पर नाचने वाली सरकार है. छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू, 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना गरियाबंद में…
जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली भारतीय नोट में बदलने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी करने की कोशिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से केमिकल पाउडर, नोट जैसे दिखने वाले काले केमिकल लगे कागज और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें कम कीमत में अधिक राशि के नकली नोट तैयार करने का…
