Close Menu
    What's Hot

    सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

    August 4, 2026

    CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार

    August 4, 2026

    CG Ration Card Alert: सावधान! रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड, लाभ जारी रखने के लिए आज ही करें ये काम

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण
    • CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार
    • CG Ration Card Alert: सावधान! रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड, लाभ जारी रखने के लिए आज ही करें ये काम
    • सड़क हादसे के बाद मेदांता में किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक का बड़ा इनाम – ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, CM साय ने दिया 30 लाख का पुरस्कार
    • चाकूबाजी से मचा हड़कंप – गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
    • कोरबा में एक ही दिन दो जगह निकले कोबरा, सोफे के अंदर छिपा मिला जहरीला सांप
    • लूट के विरोध में कांग्रेस नेता की हत्या, 4 बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लूटे 4 हजार और मोबाइल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»चाकूबाजी से मचा हड़कंप – गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    चाकूबाजी से मचा हड़कंप – गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    डोंगरगढ़  – राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कश्मीरी पारा में हुए चर्चित मर्डर केस की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। इस बार क्रॉस पहाड़ी में युवती मित्र के साथ घूम रहे एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के विवाद में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

    बिलासपुर में सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर खाक

    प्रेम-प्रसंग को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक

    जानकारी के मुताबिक, 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे आर्यन तिवारी अपनी युवती मित्र के साथ क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान महावीर पारा निवासी विक्रम कुल्लू (19) वहां पहुंचा। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया। आरोप है कि विक्रम ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर धारदार चाकू निकालकर आर्यन के पेट पर वार कर दिया।

    हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आर्यन को तत्काल डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री (राजनांदगांव) रेफर किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस हरकत में आ गई।साइबर थाना राजनांदगांव की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी विक्रम कुल्लू को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) और 109 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    डोंगरगढ़ में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले कश्मीरी पारा में हुए चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। अब दूसरी बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

    CG हाईकोर्ट की सख्ती: शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट बंद करना उचित नहीं

    थाना प्रभारी पर गिरी गाज, दो आरक्षक भी हटाए गए

    लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर को रक्षित केंद्र राजनांदगांव भेज दिया गया है। वहीं प्रशिक्षण से लौटीं प्रशिक्षु अधिकारी सुमन जायसवाल अब डोंगरगढ़ थाना का प्रभार संभालेंगी। इसके अलावा डोंगरगढ़ के आरक्षक अशोक कुमार, मुकेश कुमार टांडे को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। निरीक्षक हरिनाथ रावत को बोरतलाव थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक द्वारिका मंडावी अब अजाक थाना प्रभारी बनाए गए हैं। रक्षित केंद्र से तीन आरक्षकों को डोंगरगढ़ थाना भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में एक ही दिन दो जगह निकले कोबरा, सोफे के अंदर छिपा मिला जहरीला सांप
    Next Article राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक का बड़ा इनाम – ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, CM साय ने दिया 30 लाख का पुरस्कार

    Related Posts

    सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

    August 4, 2026

    CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार

    August 4, 2026

    CG Ration Card Alert: सावधान! रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड, लाभ जारी रखने के लिए आज ही करें ये काम

    August 4, 2026
    Top Posts

    सड़क हादसे के बाद मेदांता में किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

    August 4, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

    By Industrial ImpactAugust 4, 2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने संत गुरु रविदास के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है।…

    CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार

    August 4, 2026

    CG Ration Card Alert: सावधान! रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड, लाभ जारी रखने के लिए आज ही करें ये काम

    August 4, 2026

    सड़क हादसे के बाद मेदांता में किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी; संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

    August 4, 2026

    CG – नकली नोटों के झांसे में फंसा कारोबारी, 1.13 करोड़ की ठगी कर महाराष्ट्र के जालसाज फरार

    August 4, 2026

    CG Ration Card Alert: सावधान! रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड, लाभ जारी रखने के लिए आज ही करें ये काम

    August 4, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.