Author: Industrial Impact

मुंगेली : मंडी प्रांगण के फड़ से मसूर और तिवरा चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी का अनाज खरीदने वाले गल्ला दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुपमधर दिवान नवागढ़ में गल्ला दुकान चलाता है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी के इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को पकड़ा है। चोरी गया पूरा अनाज भी बरामद कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले…

Read More

रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल जिला अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर 100 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का नया अत्याधुनिक अस्पताल भवन बनेगा। राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन के नक्शे को अंतिम मंजूरी दे दी है। चिकित्सालय के आधुनिकीकरण और कायाकल्प की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नए परिसर के निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अस्पताल का पुराना भवन काफी समय से जर्जर स्थिति में था। कम जगह और सीमित सुविधाओं के कारण लंबे समय से नया भवन बनाने की मांग उठ रही थी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश…

Read More

बिलासपुर: हाईकोर्ट में बिलासपुर में हवाई सुविधा और एयरपोर्ट विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा दिए गए उस जवाब को पढ़ा गया जिसमें राज्य शासन द्वारा एयरपोर्ट का ऑपरेशनल मेंटेनेंस और विकास कार्य का जिम्मा एएआई को देने का प्रस्ताव दिया गया है। अथॉरिटी की ओर से अपने जवाब में बताया गया कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है और इसे अमली जामा पहनाने के लिए एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) भी ड्राफ्ट किया जा रहा है। खंडपीठ ने इस मसले पर अधिक…

Read More

मुंगेली: अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अगस्त की है। ग्राम बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे (23) अपने साथी भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में पिहरी (मशरूम) निकालने गया था। ये सभी युवक जोगीपुर परिसर के पाड़ाडोंगरी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो शावकों के…

Read More

कोरबा : जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मंगलवार 25 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 358.52 मीटर दर्ज किया गया, जो कुल क्षमता का 93.18 प्रतिशत है। बांध में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए बांध के पांच रेडियल गेट खोल दिए हैं। करतला में 10 हाथियों के दल की दस्तक, रिंगनिया सर्किल पहुंचा झुंड; वन विभाग अलर्ट विभाग के अनुसार सोमवार शाम 4:30 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बांध…

Read More

कोरबा : करतला वनमंडल के केंदई रेंज में विचरण कर रहे 10 हाथियों के दल ने बीती रात आगे बढक़र मड़ई व कठमोरगा के आसपास एतमानगर रेंज के रिंगनिया सर्किल पहुंच गया है। क्षेत्र में हाथियों की दस्तक के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और रिंगनिया व आसपास के गांव में हाथियों के आने की सूचना देते हुए ग्रामीणों को उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। कोरबा: अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच हाथियों के दल ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में आधा…

Read More

कोरबा: पुराने बस स्टैंड के पास स्थित रानी धनराज कुंवर अस्पताल में सोमवार को बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सफाई कर्मी पी. चिना ने बताया कि सोमवार सुबह वह अस्पताल के बाथरूम की सफाई करने पहुंचा था। वहां तेज बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखने पर उसे भ्रूण पड़ा मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी सुपरवाइजर पवन कुमार साहू को दी। कोरबा: फोटो खींचने पहुंचे तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में…

Read More

कोरबा: जिले के प्रसिद्ध देवपहरी जलप्रपात में सोमवार शाम फोटो खींचने के लिए जलप्रपात के बीच पहुंचे तीन युवक अचानक पानी का बहाव बढ़ने से नदी के बीच फंस गए। करीब 15 घंटे तक झरने के बीच फंसे रहने के बाद मंगलवार सुबह पानी का बहाव कम हुआ, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फंसे युवकों की पहचान गुरमा श्यांग निवासी धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम तीनों युवक देवपहरी जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। फोटो खींचने के…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को जमकर वर्षा हुई. राजधानी रायपुर दिनभर बारिश ने लोगों को भिगाया. यहां 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं. CG में अब…

Read More

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है। इस क्रम में फिर एक अहम बदलाव किया जा रहा है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र अब स्थानीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से जुड़े विशेष पाठ पढ़ेंगे। बच्चे अपनी माटी और संस्कृति से रू-ब-रू होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, धरोहर, स्थापत्य, लोक परंपराओं, गीत-संगीत, संतों, महापुरुषों और रचनाकारों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में 24…

Read More