रायपुर : छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को जमकर वर्षा हुई. राजधानी रायपुर दिनभर बारिश ने लोगों को भिगाया. यहां 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं.
CG में अब बच्चे पढ़ेंगे अपनी संस्कृति का इतिहास, 6वीं से 12वीं तक कला-संस्कृति के पाठ होंगे शामिल
रायपुर शहर में दिनभर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18, अंतागढ़ 16, बास्तानार 16, चलगली 13, माकड़ी 13, बड़े बचेली 13, दौरा कोचली 13, नारायणपुर 13 में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश रुक-रुककर होती रहेगी. मौसम कभी साफ व मेघमय रहने की संभावना है.
बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के बीच द्रोणिका बनी हुई है. यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली है.


