कोरबा : करतला वनमंडल के केंदई रेंज में विचरण कर रहे 10 हाथियों के दल ने बीती रात आगे बढक़र मड़ई व कठमोरगा के आसपास एतमानगर रेंज के रिंगनिया सर्किल पहुंच गया है। क्षेत्र में हाथियों की दस्तक के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और रिंगनिया व आसपास के गांव में हाथियों के आने की सूचना देते हुए ग्रामीणों को उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
कोरबा: अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच
हाथियों के दल ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में आधा दर्जन ग्रामीणों की धान की फसल को रौंद दिया। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर अमला नुकसानी के आंकलन की तैयारी में जुट गया है। इससे पहले भी हाथियों का यह दल एतमानगर रेंज में सक्रिय था लेकिन बाद में केंदई रेंज का रूख कर लिया था। वहां लगभग एक सप्ताह तक विचरण करने के बाद दल पुन: लौटा है।
कोरबा: फोटो खींचने पहुंचे तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में फंसे, 15 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
उधर केंदई रेंज के लालपुर सर्किल में एक लोनर हाथी अभी भी विचरणरत है, जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है। कटघोरा वनमंडल के ही पसान रेंज में 40 की संख्या में हाथी विभिन्न स्थानों पर घूम रहे हैं। हालांकि हाथियों के दल ने यहां पर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी वन अमला सतर्क है और हाथियों की निगरानी करने के साथ ग्रामीणों को मुनादी कराकर सावधान रहने के लिए लगातार कह रहा है।


