Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

    August 25, 2026

    रायगढ़ में केलो बांध के 6 गेट खुले, नदी का जलस्तर बढ़ा; चक्रपथ हुआ जलमग्न

    August 25, 2026

    मुंगेली में सनसनीखेज वारदात: घर के अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल
    • रायगढ़ में केलो बांध के 6 गेट खुले, नदी का जलस्तर बढ़ा; चक्रपथ हुआ जलमग्न
    • मुंगेली में सनसनीखेज वारदात: घर के अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी पुलिस
    • कोरबा: हाईवे पर डीजल टैंकर के सामने आया दंतैल हाथी, हॉर्न बजाने पर भड़का; चालक और हेल्पर ने भागकर बचाई जान
    • प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश
    • मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    • बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुंगेली : मंडी प्रांगण के फड़ से मसूर और तिवरा चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी का अनाज खरीदने वाले गल्ला दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुपमधर दिवान नवागढ़ में गल्ला दुकान चलाता है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी के इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को पकड़ा है। चोरी गया पूरा अनाज भी बरामद कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक परमहंस वार्ड निवासी सूरज मंगलानी ने 12 अगस्त को सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 और 31 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने मंडी प्रांगण के अंदर लगी तार की जाली का ताला तोड़ दिया। इसके बाद फड़ में रखी आठ बोरी मसूर और चार बोरी तिवरा चोरी कर ले गए। चोरी गए अनाज की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई।

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रावणभाठा निवासी मनोज साहू, विक्की यादव और दो नाबालिग बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से चौकीदार रमेश ध्रुव के सहयोग से अनाज चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए अनाज को नवागढ़ ले जाकर बेच दिया गया था। उससे मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नवागढ़ की दिवान गल्ला दुकान से आठ बोरी तिवरा और चार बोरी मसूर बरामद किया। बरामद अनाज की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है।

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    पुलिस ने दुकान के मुंशी परस सोनकर को भी हिरासत में लिया। जांच में चोरी का सामान खरीदने और उसे खपाने की बात सामने आने पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) भी जोड़ी गई। 13 अगस्त को विक्की यादव, मनोज उर्फ टानू साहू, रमेश कुमार ध्रुव, हीरो सिंह बघेल और परस सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। इसके बाद पुलिस चोरी का अनाज खरीदने में संलिप्त दुकान संचालक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने नवागढ़ निवासी गल्ला व्यापारी अनुपमधर दिवान का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक अगस्त को अपने मुंशी परस सोनकर के माध्यम से 12 जूट की बोरियां, आठ बोरी तिवरा और चार बोरी मसूर खरीदने तथा इसके बदले 23 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने अनुपमधर दिवान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेन्द्र नेताम, हर्षा वर्मा, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    Next Article प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    Related Posts

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

    August 25, 2026

    रायगढ़ में केलो बांध के 6 गेट खुले, नदी का जलस्तर बढ़ा; चक्रपथ हुआ जलमग्न

    August 25, 2026

    मुंगेली में सनसनीखेज वारदात: घर के अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    August 25, 2026
    Top Posts

    कोरबा: हाईवे पर डीजल टैंकर के सामने आया दंतैल हाथी, हॉर्न बजाने पर भड़का; चालक और हेल्पर ने भागकर बचाई जान

    August 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

    By Industrial ImpactAugust 25, 2026

    कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरडी मोड़ के पास हुए भीषण…

    रायगढ़ में केलो बांध के 6 गेट खुले, नदी का जलस्तर बढ़ा; चक्रपथ हुआ जलमग्न

    August 25, 2026

    मुंगेली में सनसनीखेज वारदात: घर के अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    August 25, 2026

    कोरबा: हाईवे पर डीजल टैंकर के सामने आया दंतैल हाथी, हॉर्न बजाने पर भड़का; चालक और हेल्पर ने भागकर बचाई जान

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

    August 25, 2026

    रायगढ़ में केलो बांध के 6 गेट खुले, नदी का जलस्तर बढ़ा; चक्रपथ हुआ जलमग्न

    August 25, 2026

    मुंगेली में सनसनीखेज वारदात: घर के अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    August 25, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.