Author: Industrial Impact

बिलासपुर : जो बेटा पिता के बुढ़ापे का सहारा बनता उसी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में बीती रात हुई। नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।…

Read More

रायगढ़ : शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर में उसका पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए चाहत शुक्ला ने आरोप लगाया कि सिटी कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल राजनीतिक सपोर्ट पर काम कर रहे हैं। लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने किया विधानसभा घेराव का प्रयास…

Read More

रायपुर : लंबित भुगतान की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई ठेकेदारों ने अपनी शर्ट उतारकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया और सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा, एक दिन में 25 स्कूली छात्रों पर कार्रवाई प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित…

Read More

कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने अब नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जागरूकता अभियान के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिले भर में जांच के दौरान 25 नाबालिग वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की कड़ी हिदायत दी गई। स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए दिशा-निर्देश कुछ दिन…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय प्रमुखों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रायपुर के स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त की प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम  कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में SC ने बघेल को जमानत दे दी है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। कोरबा : मासूम की मौत के बाद एक्शन में नगर निगम, दादर से 20 आवारा…

Read More

कोरबा में दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। आयुक्त आशुतोष पांडे ने दादर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तुरंत धर-पकड़ की जाए। आयुक्त ने कहा कि इस तरह की…

Read More

रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। एजेंसी शुक्रवार को भी उनसे कई अहम पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को उनसे करीब पांच से छह घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर… बिलासपुर में स्कूलों की छुट्टी, जांजगीर का बीडीएम मोहल्ला बना टापू, रायगढ़ में…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जिलों में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया है। कहीं घरों में घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं पूरा मोहल्ला टापू बन गया है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के चलते एक मौत की भी खबर है। बिलासपुर शहर में श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात ऐसे है कि लोग रात भर से सोए नहीं। दूसरी ओर नगर निगम के बाढ़ अमले का पता नहीं। बता दें कि बीती रात…

Read More

CG School Alert: राज्य में संचालित स्कूलों में अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों को विद्यालय बंद होने के पहले सभी कक्षाओं, शौचालयों, प्रयोगशालाओं और खेल के मैदानों की गहन जांच करनी होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला संचालन समयावधि एवं छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अत्यंत आवश्यकता है। अक्सर यह देखा गया है कि विद्यालय में उचित देखरेख न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।…

Read More