- मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
- बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
- रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
- नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
- बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
- शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
- मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल
- CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
Author: Industrial Impact
रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। एजेंसी शुक्रवार को भी उनसे कई अहम पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को उनसे करीब पांच से छह घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर… बिलासपुर में स्कूलों की छुट्टी, जांजगीर का बीडीएम मोहल्ला बना टापू, रायगढ़ में…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जिलों में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया है। कहीं घरों में घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं पूरा मोहल्ला टापू बन गया है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के चलते एक मौत की भी खबर है। बिलासपुर शहर में श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात ऐसे है कि लोग रात भर से सोए नहीं। दूसरी ओर नगर निगम के बाढ़ अमले का पता नहीं। बता दें कि बीती रात…
CG School Alert: राज्य में संचालित स्कूलों में अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों को विद्यालय बंद होने के पहले सभी कक्षाओं, शौचालयों, प्रयोगशालाओं और खेल के मैदानों की गहन जांच करनी होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला संचालन समयावधि एवं छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अत्यंत आवश्यकता है। अक्सर यह देखा गया है कि विद्यालय में उचित देखरेख न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।…
CG Vidhansabha Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है। विधानसभा के पांचवें दिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल पश्नों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी ओपी चौधरी स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह, भईयालाल राजवाड़े प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे। साथ आज विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मछलियां बचाने के लिए मगरमच्छ को लगाया करंट, दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल https://www.youtube.com/watch?v=P4DEaIw3y5k
बिलासपुर : रतनपुर वन परिक्षेत्र के पचरा गांव में तालाब मालिक दो सगे भाइयों ने मगरमच्छ की करंट लगाकर मारा है। दरअसल वह तालाब में मछलियों को पालन करते हैं। मगरमच्छ मछलियों को खा जाता था। मगरमच्छ अनुसूची-एक का संरक्षित वन्यजीव है। शिकार का मामला सामने आने पर वन विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें दोनों भाइयों की संलिप्तता उजागर हुई। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज से 3 दिन तक मध्यम से भारी बारिश के आसार घटना मंगलवार की…
रायपुर : मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर: 5 साल के मासूम की हमले में मौत, लोगों में भारी आक्रोश मौसम विभाग…
कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रशासन से विशेष अभियान चलाने की मांग की है। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल (5 वर्ष) के रूप में हुई है। वह किशोर पटेल का पुत्र था और पहली कक्षा का छात्र था। परिवार मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है तथा वर्तमान में दादर क्षेत्र में मजदूरी कर जीवन-यापन…
रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने मस्जिदपारा में झाड़ियों के बीच बोरी से ढके मिले महिला के शव के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतिका के पति मोहब्बत चौहान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विवेचना में सामने आया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लकड़ी के चौड़े पट्टे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर बरामद कर लिया…
रायपुर : मकान, फ्लैट, प्लॉट या अन्य सेवाओं की बुकिंग रद्द कराने वाले उपभोक्ताओं को अब जीएसटी रिफंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय जीएसटी (CGST) ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर ऐसे मामलों में करदाताओं के रिफंड दावों का नियमानुसार निपटारा करने को कहा है। इसके बाद राज्य स्तर पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा में बंद कमरे से उठी तेज बदबू, अंदर मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट; जांच शुरू नए निर्देशों का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने किसी संपत्ति या सेवा की बुकिंग के समय जीएसटी सहित…
कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तरदा गांव में स्थित एक मकान को कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस घर से लगातार गंदी बदबू आ रही थी।…
