छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जिलों में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया है। कहीं घरों में घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं पूरा मोहल्ला टापू बन गया है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के चलते एक मौत की भी खबर है। बिलासपुर शहर में श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात ऐसे है कि लोग रात भर से सोए नहीं। दूसरी ओर नगर निगम के बाढ़ अमले का पता नहीं। बता दें कि बीती रात 11 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है।
CG School Alert: अब हर दिन छुट्टी से पहले स्कूल कैंपस की जांच करेंगे शिक्षक, सरकार का नया निर्देश
कई स्कूलों में छुट्टियां
जिला प्रशासन ने बारिश बारिश के चलते बिगड़े हालात को देखते हुए बिलासपुर के कई स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। घरों, इलाकों के अलावा नेशनल हाइवे में भी सड़क के उपर से पानी बह रहा है। नेशनल हाइवे Nh-49 मस्तूरी बिलासपुर के पास पानी अधिक होने से कई वाहन सड़क पर फंस गए हैं। बारिश के चलते हाइवे पर लंबा जाम लगने से यातायात प्रभावित हो गया है।
घरों में घुसा पानी, पुलिस थाना बना तालाब, खेत खलिहान लबालब
इध जांजगीर चांपा में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीती रात से जिले भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। जांजगीर शहर का बीडीएम मोहल्ला टापू बन गया है, घरों में पानी घुस रहा है। पामगढ़ में थाना परिसर ही तालाब बन गया है. इधर सुबह से बारिश जारी है।
LIVE: विधानसभा का पांचवां दिन, मंत्रियों के जवाब, CAG रिपोर्ट पेश और अविश्वास प्रस्ताव पर बहस
रायगढ़ में एक की मौत
रायगढ़ में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। वह जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई थीं, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली की चपेट में आ गईं। इधर मौसम विभाग ने अलगे 7 दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।


