Close Menu
    What's Hot

    झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    August 31, 2026

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय
    • Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश
    • नेपाल बाढ़ त्रासदी में बढ़ी मौतों की संख्या, 900 पार पहुंचा आंकड़ा; हजारों लापता, बचाव अभियान जारी
    • Korba News: कुदमुरा रेंज में पहुंचा दंतैल हाथी, किसान की धान की फसल रौंदकर की बर्बाद
    • जांजगीर-चांपा में बाइक चोरी का खुलासा: रामबांधा तालाब के पास से चुराई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    • पानी की आवक घटते ही बांगो डैम के गेट बंद, दर्री से हसदेव में जलभराव का सिलसिला जारी
    • कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

     बिलासपुर :  न्यायधानी बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ शुरू करते हुए 16 लोगों को हिरासत में लिया और अब मामले में दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

    मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल

    अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 488/2026 के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी खपरगंज, तालापारा, जूनी लाइन और सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मो. जुनैद शामिल हैं।

    अपराध क्रमांक 489/2026 में 3 गिरफ्तार

    वहीं, अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू के रूप में हुई है। इनमें राजू यादव और राकेश यादव कुंदरापारा के रहने वाले हैं, जबकि छत्रपाल साहू डबरीपारा निवासी है।

    8 वाहन और दुकान में तोड़फोड़

    बवाल के दौरान तोड़फोड़ की भी घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक 8 वाहनों और एक दुकान को नुकसान पहुंचाया गया। इनमें 6 चार पहिया वाहन, एक ई-रिक्शा और बाइक शामिल हैं। पथराव के कारण एक मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे।

    पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल

    स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मी भी पथराव की चपेट में आए। घटना में तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। टीआई के सिर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया।

    खपरगंज समेत आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थानीय पुलिस बल के अलावा दूसरे जिलों से करीब 350 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया। इलाके में लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग की जा रही है।

    एहतियात के तौर पर क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

    ड्रोन और CCTV से जारी है पहचान

    पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ड्रोन से भी इलाके की निगरानी और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

    घर के विवाद से नाराज पति ने उठाया खतरनाक कदम, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा; पुलिस ने बचाया

    पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश
    Next Article झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    Related Posts

    झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश

    August 31, 2026

    Korba News: कुदमुरा रेंज में पहुंचा दंतैल हाथी, किसान की धान की फसल रौंदकर की बर्बाद

    August 31, 2026
    Top Posts

    झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    August 31, 2026

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश

    August 31, 2026

    नेपाल बाढ़ त्रासदी में बढ़ी मौतों की संख्या, 900 पार पहुंचा आंकड़ा; हजारों लापता, बचाव अभियान जारी

    August 31, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    By Industrial ImpactAugust 31, 2026

    छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज यानी 31 अगस्त को फैसला नहीं…

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश

    August 31, 2026

    नेपाल बाढ़ त्रासदी में बढ़ी मौतों की संख्या, 900 पार पहुंचा आंकड़ा; हजारों लापता, बचाव अभियान जारी

    August 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय

    August 31, 2026

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश

    August 31, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.