बलौदाबाजार : जिले में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्राम संडी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत दो कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक और उनकी मोटरसाइकिल लगभग 200 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते रहे। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर आगे जाकर पलट गया।
कोरबा में आसमान से आफत! पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 साइबेरियन पक्षियों की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, ग्राम संडी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष) बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
कोरबा में दंतैल हाथी की दस्तक, कुदमुरा वन परिक्षेत्र में अलर्ट; वन विभाग ने शुरू की निगरानी
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


