GPM News: पेंड्रा थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो खराब कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित काव्या पेट्रोल पंप के पीछे काफी समय से खराब हालत में दो कारें खड़ी थीं। देर रात अचानक दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा। दमकल वाहन के साथ पहुंची टीम ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दोनों कारें बुरी तरह जल चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दोनों कारों के पास ही एक ट्रैक्टर भी खड़ा था। अगर आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो इसकी चपेट में ट्रैक्टर के आने के साथ आसपास खड़े अन्य वाहनों तक भी आग फैल सकती थी।
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
फिलहाल दोनों कारों में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी है, ताकि आग लगने से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों कारें किसकी हैं और उन्हें वहां कितने समय से खड़ा किया गया था। आगजनी के पीछे किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


