Close Menu
    What's Hot

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
    • जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    • चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    • छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    • जांजगीर-चांपा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    • 77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से जारी था सर्च ऑपरेशन
    • CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    CHHATTISGARH

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जांजगीर-चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने मामूली बात को लेकर अपने बड़े भाई पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला बुंदेला डेरा क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़कर विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में प्रार्थी बुधराम (40 वर्ष) ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाने के लिए उसका बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष) ने कम हिस्सा मिलने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    बताया गया कि पहले आरोपी ने गाली-गलौज की और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बजरंग गोंड ने घर में रखी लोहे की टांगी उठाई और अपने बड़े भाई बुधराम की पीठ पर जानलेवा वार कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में हड़कंप मच गया। भाई पर हमला होते देख उसकी भाभी बीच-बचाव करने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित तथा गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की टांगी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने टांगी को घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखा था, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

    77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से जारी था सर्च ऑपरेशन

    जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने बजरंग गोंड उम्र 20 वर्ष निवासी बुंदेला, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामूली विवादों में हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लोगों से संयम बरतने और विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण प्रभारी कृष्णपाल सिंह और पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    Next Article जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    Related Posts

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    August 23, 2026
    Top Posts

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    August 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    By Industrial ImpactAugust 23, 2026

    जगदलपुर – मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे…

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.