Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा अंतर्गत एक ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जर्वे बी स्थित ग्रामीण बैंक में अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर अजय बौद्ध की शिकायत पर बलौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
CG – तेज रफ्तार कैप्सूल ने शराब दुकान के दो कर्मचारियों को रौंदा, 200 मीटर तक घसीटने से दर्दनाक मौत
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी दिखाई दिया है, जिसने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। आरोपी बैंक के अंदर घुसकर कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार होता दिख रहा है।
कोरबा में आसमान से आफत! पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 साइबेरियन पक्षियों की दर्दनाक मौत
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


