नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ कड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो अगले 24 घंटे के भीतर भारत से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस

ट्रंप ने अमेरिकी चैनल CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा, “भारत अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमसे बहुत कुछ नहीं खरीदते, जबकि हम उनसे बहुत कुछ खरीदते हैं। हमने फिलहाल 25% टैरिफ तय किया था, लेकिन अब इसे काफी बढ़ाने वाला हूं, क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं।”

ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे प्रोसेस करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच रहा है और इससे मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने पहले भी भारत की ट्रेड पॉलिसी को लेकर नाराजगी जताते हुए भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहा था।

अमेरिका की इस धमकी पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं, जबकि उनके लिए यह कोई जरूरी या मजबूरी नहीं है। भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ को भी चेताया कि सिर्फ भारत को निशाना बनाना उचित नहीं है।

Share.
Exit mobile version