- बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन
- जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो निरीक्षकों की बदली पदस्थापना
- फर्जी व्यापमं आदेश की जांच के नाम पर 80 हजार वसूली का आरोप, ट्रेनी SI पर गिरी गाज
- CG – डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब कर्मचारी पर विभाग सख्त, अब जारी हुआ नोटिस
- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की खून से लथपथ लाश मिली, प्रेमिका ने भी खुद को किया घायल
- हत्या का खुलासा: पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव आंगन में जलाकर हड्डियां दफनाईं; आरोपी पति गिरफ्तार
- बिलासपुर की बिजली और जलभराव समस्या पर हाईकोर्ट की नाराजगी, CSPDCL और निगम को नया शपथपत्र देने के निर्देश
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, विवाद के बाद तीन युवकों पर चाकू से हमला
Author: Industrial Impact
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम कांड मामले में NIA की विशेष अदालत में चल रही सुनवाई पूरी हो गई है। तीन दिनों तक चली अंतिम बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत 31 अगस्त को मामले में फैसला सुनाएगी। अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने तर्क अदालत के सामने रखे। मामले की अंतिम सुनवाई सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन NIA की ओर से अंतिम तर्क पेश किए गए। इसके बाद मंगलवार को बचाव पक्ष ने अपनी दलीलें अदालत के सामने रखीं। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने…
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाने की कोशिश को विफल किया है। पुलिस ने ट्रक से कुल 46 गौवंश बरामद किए, जिनमें से 07 गौवंश की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 39 जीवित गौवंश को सुरक्षित रेस्क्यू कर कांजी हाउस धरमजयगढ़ में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया गया है। कोरबा में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की जोरदार…
कोरबा जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास को भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर 3 लोग सवार थे और सामने से आ रही अर्टिगा कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस हिरासत में हुई श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सर्वन तामरे की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपते हुए राज्य सरकार को मृतक की पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को मामले में नियमित आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच तेज गति से पूरी करने को कहा है। जांच की प्रगति रिपोर्ट 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में पेश करनी होगी। CG Weather Alert: प्रदेश…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। कोरबा में फिर सड़क पर उतरे एकलव्य स्कूल के छात्र, कटघोरा-कोरबा मार्ग 3 घंटे से जाम मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण मार्ग पर पिछले करीब तीन घंटे से आवाजाही प्रभावित है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि एकलव्य स्कूल के छात्रों का यह तीसरा विरोध प्रदर्शन है। इससे पहले भी छात्र अपनी विभिन्न शिकायतों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। पहली बार छात्रों…
जांजगीर चांपा – जिले में बिजली चोरी की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड चांपा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता के संरक्षण में बिजली चोरी खुलेआम चल रही है जिसका ताजा उदाहरण भी सामने आया है। भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए एसईसीएल ने गठित की उच्चस्तरीय समिति सहायक यंत्री ने 4 महीने पहले एक व्यक्ति को अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़ा था और पंचनामा रिपोर्ट बनाकर एक लाख पैतालीस हजार सत्रह रुपए का पेनाल्टी लगाया गया था, जिसे चार दिन बाद सेटलमेंट करते हुए मात्र एकतीस हजार चार…
पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध शिकायत निवारण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने भूमि के बदले रोजगार से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय स्थायी समीक्षा समिति का गठन किया है। समिति उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर अपनी अनुशंसाएं सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगी। कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त भूमि के बदले रोजगार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से…
कोरबा : एतमानगर रेंज के कठमोरगा में विचरणरत लोनर हाथी यहां एक ग्रामीण के दुश्मन बन गए हैं। लोनर हाथी बार-बार उसके खेतों व बाड़ी में पहुंचकर वहां लगे सोलर पैनल तथा भुट्टा व धान फसल को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे उक्त ग्रामीण काफी परेशान हैं। उसे आर्थिक नुकसानी भी झेलनी पड़ रही है। कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी बीती रात लोनर हाथी फिर कठमोरगा निवासी दरबारी के बाड़ी व खेतों में पहुंच गया और वहां लगे सोलर पैनल को तोडऩे के बाद भुट्टा खाया और धान…
कोरबा। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले की घटना घटित होने की बात सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई 50 वर्ष व समारी बाई 14 वर्ष के जख्मी होने की बात बताई जा रही हैं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं। घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ,…
