कोरबा : एतमानगर रेंज के कठमोरगा में विचरणरत लोनर हाथी यहां एक ग्रामीण के दुश्मन बन गए हैं। लोनर हाथी बार-बार उसके खेतों व बाड़ी में पहुंचकर वहां लगे सोलर पैनल तथा भुट्टा व धान फसल को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे उक्त ग्रामीण काफी परेशान हैं। उसे आर्थिक नुकसानी भी झेलनी पड़ रही है।
कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
बीती रात लोनर हाथी फिर कठमोरगा निवासी दरबारी के बाड़ी व खेतों में पहुंच गया और वहां लगे सोलर पैनल को तोडऩे के बाद भुट्टा खाया और धान की फसल को भी रौंद दिया। लोनर इससे पहले भी एक दिन पूर्व यहां पहुंचा था और सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर भुट्टा खाने व धान की फसल को रौंदने के बाद वापस जंगल चला गया था। लोनर की हरकत से ग्रामीण हलाकान हैं। इधर कोरबा वनमंडल के दरगा जंगल में विचरणरत दंतैल हाथियों ने भी अपना लोकेशन बदल दिया है।
कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट
दोनों दंतैल हाथी धौराभाठा के रास्ते कुदमुरा रेंज पहुंचे और यहां चचिया जंगल के कक्ष क्रमांक 1135 में डेरा डाल दिए हैं। दंतैल हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले धौराभाठा में तीन किसानों की धान की फसल को रौंद दिया, जिसकी सूचना पीडि़त किसानों द्वारा दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन करने में जुट गए हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक पीडि़त ग्रामीण को फसल क्षति पर मुआवजा दिया जाएगा।


