कोरबा। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले की घटना घटित होने की बात सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई 50 वर्ष व समारी बाई 14 वर्ष के जख्मी होने की बात बताई जा रही हैं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं। घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए क्षेत्र का जायजा लिया। रेंजर ने घायलों को उपचार के लिए पहले लेमरू अस्पताल पहुंचाया, तत्पश्चात् प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों काम करने खेत गए थे और खेत से लौटते समय भालू से सामना हो गया। भालू के हमले में दोनों घायल हुए हैं।
NEET-UG OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
वन विभाग द्वारा घायल महिलाओं के उपचार के लिए तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को वन क्षेत्र में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


