जांजगीर चांपा – जिले में बिजली चोरी की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड चांपा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता के संरक्षण में बिजली चोरी खुलेआम चल रही है जिसका ताजा उदाहरण भी सामने आया है।
भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए एसईसीएल ने गठित की उच्चस्तरीय समिति
सहायक यंत्री ने 4 महीने पहले एक व्यक्ति को अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़ा था और पंचनामा रिपोर्ट बनाकर एक लाख पैतालीस हजार सत्रह रुपए का पेनाल्टी लगाया गया था, जिसे चार दिन बाद सेटलमेंट करते हुए मात्र एकतीस हजार चार सौ चौदह रुपए का बिल थमाया।
मजे की बात तो यह है कि उक्त मामले में अवैध कनेक्शन धारी ने अब तक मात्र 11414 रुपए ही जमा किया है, 20000 रुपए अभी भी जमा करना शेष है।
इस पूरे मामले में अहम बात यह भी है कि उपभोक्ता द्वारा कोई वैध कनेक्शन नहीं लिया गया था, बल्कि सीधे तौर पर L T लाईन में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था जिसका रिपोर्ट भी बनाया गया है। इसके अलावा जिसके मकान में दो AC, कूलर, पंखा , टीवी, फ्रिज, बल्ब लगा हुआ है और पक्का मकान बना है जिसका एक महीने का ऊर्जा भार लगभग 5584 वॉट दर्ज किया गया है। फिर भी चोरी का कोई प्रकरण नहीं बनाया गया बल्कि अभयदान देते हुए सेटलमेंट कर लिया गया।
ऐसे में अब सवाल है कि बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज क्यों नहीं किया गया? और 145000 रुपए की पेनाल्टी लगाने वाले अधिकारी आखिरकार 31414 रूपये में क्यों सिमट गए।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विजिलेंस ऑफिसर की भी मिलीभगत है। जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने मांग की जाएगी
https://industrialimpact.in/in-champa-the-contractor-is-swallowing-the-salaries-of-the


