Author: Industrial Impact

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम फिर करवट लेने वाला है. मानसूनी की एक्टिविटी तेज होने की संभावना बन रही है. अगले चार दिनों तक उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के असर हैं. प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है. कोरबा: अतिक्रमण हटाकर वन भूमि को बनाया हराभरा, वन महोत्सव में ग्रामीणों के साथ वन अमले ने किया पौधरोपण मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अनेक…

Read More

कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव के अवसर पर एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत हाल ही में अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीएफओ प्रेमलता यादव और उप वन मंडलाधिकारी दक्षिण सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में वन अमले के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। वन विभाग ने बताया कि करतला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही अवैध कब्जे की समस्या को दूर करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही…

Read More

Grain ATM: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक के इस्तेमाल की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। राशन दुकान में लंबी कतार, अपनी बारी का इंतजार और तौल को लेकर होने वाली चिंता जैसे अनुभवों को पीछे छोड़ते हुए अब हितग्राहियों को कुछ ही मिनटों में राशन मिल रहा है। सरकंडा में शुरू की गई ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ व्यवस्था ने राशन वितरण की प्रक्रिया को तकनीक आधारित और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में नया कदम उठाया है। कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सरकंडा…

Read More

रायगढ़ : लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे, निवासी भिखामपुरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे।…

Read More

कोरबा जिले में बजाज फाइनेंस से जुड़े एक कर्मचारी पर ग्राहकों से लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर रकम अपने निजी खाते में जमा कराने और कंपनी के लोन खाते में राशि जमा नहीं करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जिले में अब तक ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने करीब 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में बालको क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई…

Read More

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शराब के नशे में खाना खाने के दौरान ग्रामीण अपनी पत्नी-बेटे को डांटने के साथ ही शौच कर दिया। जिससे गुस्से में आकर दोनों ने रस्सी से फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने मां-बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 26 अगस्त 2021…

Read More

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैफे में काम करने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने बार-बार रेप किया। युवती दोबारा गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए थाने ले गए। भानुप्रतापपुर के एक कैफे में काम करने वाली युवती का आरोप है कि कैफे संचालक असलम खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पहली बार प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने युवती का…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय  सरकार ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। अब महतारी वंदन योजना का लाभ सिर्फ विवाहित महिलाओं तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सर्वे शुरू कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिलों में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की पहचान के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में महिलाओं की संख्या और पात्रता से जुड़ी…

Read More

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने CG-TET-2024 की फाइनल आंसर-की में हटाए गए सवालों को दोबारा शामिल करने की मांग को लेकर लगाई गई याचिकाओं को खारिज कर दिया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि परीक्षा और अकादमिक मूल्यांकन के मामलों में अदालतें विशेषज्ञों की राय में तब तक दखल नहीं दे सकतीं, जब तक फैसला स्पष्ट रूप से मनमाना, दुर्भावनापूर्ण या कानून के खिलाफ साबित न हो। दरअसल, CG-TET-2024 की फाइनल आंसर-की में सेट-A के प्रश्न क्रमांक 56, सेट-B के प्रश्न क्रमांक 55 और सेट-C व D के प्रश्न क्रमांक 57 को हटा दिया गया था। इस…

Read More

रायगढ़:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ कॉलोनी में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा मेढ़ारमार चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार सोमवार रात धर्मजयगढ़ कॉलोनी क्षेत्र…

Read More