Author: Industrial Impact

बिलासपुर :  शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी परिसर के अंदर एक ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार शाम हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गाली-गलौज को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि धमकी का विरोध करने पर आरोपी ने ऑटो चालक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो…

Read More

कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया जज, ओडिशा हाईकोर्ट से जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का होगा तबादला जानकारी के मुताबिक, वाहन मालिक ने मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।…

Read More

कोरबा: पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री उर्फ सुवार चुट्टा में सितंबर 2023 में हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। गाली-गलौज करने के बाद समझाने के लिए घर से बाहर आए व्यक्ति की बसूले से हत्या करने और उसकी पत्नी व 8 माह के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायालय, कटघोरा ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 15 अगस्त को कौन कहां फहराएगा तिरंगा? छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की मुख्य…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अब महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या दूसरे रिश्तेदार काम नहीं कर सकेंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिस महिला को जनता ने चुनाव में चुना है, अपने पद की जिम्मेदारी भी वही निभाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए इसकी अधिसूचना राजपत्र में जारी कर दी है। नए नियम के मुताबिक महिला जनप्रतिनिधि अपने पति, बेटे, बेटी, भाई, बहन या किसी अन्य करीबी रिश्तेदार को अपना प्रतिनिधि या समन्वयक नियुक्त नहीं कर सकेंगी। CG Police Bharti 2026: युवाओं के लिए बड़ी खबर, पुलिस भर्ती…

Read More

CG Police Bharti 2026:  छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख 24, 25 और 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीख टकरा रही थी। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक…

Read More

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं. इसके बाद फिर बादल बरसेंगे. प्रदेश में 11 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है. सोमवार को राजधानी 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई. कोरबा में रील के चक्कर में खतरनाक स्टंट! बोलेरो से शराब की बोतल लहराते युवकों का VIDEO वायरल, पुलिस ने चालक को दबोचा रायपुर समेत विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना प्रदेश…

Read More

कोरबा : सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालना अब महंगा पड़ रहा है। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड में बोलेरो वाहन पर खतरनाक स्टंट करते हुए शराब की बोतल लेकर रील बना रहे युवकों के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हेलीपैड का है। यहां कुछ युवक बीते दिनों बोलेरो वाहन CG 12 BK 5855 में सवार होकर पहुंचे थे। कोरबा में नकली पुलिस बनकर ठगी! बुजुर्ग…

Read More

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में नकली पुलिस बनकर दो ठगों ने एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया, गहने उतरवाए और असली सोने के बदले नकली गहने थमाकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनका नाम समीर चट्टोपाध्याय है और वे खरमोरा के रहने वाले हैं। वे बाइक से निहारिका में नारियल पानी पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे और बोले, ‘रुको,…

Read More

कोरबा गेवरा कोयला उद्योग में कार्यरत लगभग 2.50 लाख श्रमिकों के वेतन और सेवा शर्तों से जुड़े भविष्य को लेकर सोमवार को कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध हिंद मजदूर सभा (HMS) ने गेवरा-दीपका क्षेत्रीय मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के सामने एकत्र होकर कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 12वें जेबीसीआई के तत्काल गठन की मांग की। कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।…

Read More

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में आधी रात जहरीले सांप के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। छात्रावास में सो रही छह छात्राओं को सांप ने डस लिया। घटना के बाद सभी छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का उपचार गढ़चिरौली अस्पताल में जारी है। इस घटना से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं और उनके परिजनों में गहरा दुख और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार,…

Read More