- कोरबा नगर निगम की संपत्तियों की नीलामी होगी ऑनलाइन, 7.5 से 15 करोड़ तक की प्रॉपर्टी की एमआईसी को मंजूरी
- कोरबा: रोक के बावजूद नाले में उतारी स्कॉर्पियो, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज की FIR
- CGPSC घोटाला मामला: आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
Author: Industrial Impact
कोरबा में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं को मौत के मुंह तक पहुंचा रही है। जांजगीर जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने सेल्फी और रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। यात्री ट्रेन सिग्नल के कारण रुकी तो युवक ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाने लगा। ट्रेन आने ही वाली थी कि किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरों पर पुलिस का शिकंजा: ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान में दो मामलों का खुलासा…
कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी और थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने स्कूटी चोरी और चोरी के अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में दर्ज स्कूटी चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी की टीम ने दो विधि से संघर्षरत बालकों…
कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा परियोजना के अंतर्गत मड़वाधोड़ा बांकीमोंगरा में दो घंटे तक कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर कंपनी का खनन काम रूकवा दिया। इसके चलते पूरी गतिविधियां ठप हो गई। एसईसीएल का दावा है कि इस कदम से लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। इस हेतु संबंधित लोगों को कंपनी ने 50 लाख का नोटिस भेज दिया है। 15 दिन में इसकी भरपाई करनी होगी। उधर गोवर्धन कंवर का कहना है कि नोटिस देने की सूचना मिली है लेकिन मेरे पास नोटिस नहीं पहुंचा है। महतारी वंदन योजना: नई पात्र महिलाओं के लिए फिर खुलेगा…
रायपुर : महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। कोरबा में अवैध रेत परिवहन बना मौत का कारण, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, दो घायल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से सहमति मिल चुकी…
कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम मड़वारानी के पास उस समय हुआ, जब सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान शिवकुमार पटेल (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल, अमित कुमार और अन्य युवक प्रतिबंध के बावजूद सोन नदी से रेत निकालने गए थे। CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर जांच सकेंगे अपनी…
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अगर किसी छात्र के मन में अब भी कोई सवाल या असंतोष है, तो उसके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Central Board of Secondary Education ने इस साल पहली बार छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है। अब विद्यार्थी सीधे सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करवा सकेंगे। बोर्ड का यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर ट्रैकिंग से आरोपी गिरफ्तार,…
चांपा : थाना चांपा क्षेत्र में खड़ी करीब 6 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई कार भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, चांपा निवासी मिर्जा अफजल बेग ने 23 जून को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना की रात उसने अपनी ब्रेजा कार (CG 11 BS 5141) दुकान के बाहर पेड़…
रायगढ़ : जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा राजवीर…
अभनपुर : ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित शिकायत के अनुसार, 24 जून को ग्राम पंचायत जौंदी में आमसभा आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर चर्चा हो रही थी। बताया गया कि सूची में कुल 169…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 जून से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से यात्रा शुरू…
