कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम मड़वारानी के पास उस समय हुआ, जब सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान शिवकुमार पटेल (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल, अमित कुमार और अन्य युवक प्रतिबंध के बावजूद सोन नदी से रेत निकालने गए थे।
CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर जांच सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिका
रेत भरकर लौटते समय ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सहित सड़क किनारे पलट गया। हादसे में शिवकुमार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शिवकुमार को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें और अन्य घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया।
24 घंटे में कार चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर ट्रैकिंग से आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख की ब्रेजा बरामद
वहीं ट्रैक्टर चालक अमित कुमार समेत एक अन्य घायल का इलाज जारी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक और अवैध रेत परिवहन से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


