- कोरबा नगर निगम की संपत्तियों की नीलामी होगी ऑनलाइन, 7.5 से 15 करोड़ तक की प्रॉपर्टी की एमआईसी को मंजूरी
- कोरबा: रोक के बावजूद नाले में उतारी स्कॉर्पियो, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज की FIR
- CGPSC घोटाला मामला: आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
Author: Industrial Impact
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि मातृत्व लाभ केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल कर्मचारी, संविदाकर्मी और कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताएं भी इसके लिए समान रूप से पात्र हैं। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व लाभ किसी प्रकार की दया या विशेष सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं का मानवीय, संवैधानिक और वैधानिक अधिकार है। यह फैसला रायपुर निवासी शिल्पी शुक्ला की याचिका पर सुनाया गया, जिसने हजारों अस्थायी और संविदा महिला कर्मचारियों के…
कोरबा : पड़ोसी सरगुजा वनमंडल से पहुंचे खतरनाक लोनर हाथी का केंदई रेंज में आतंक जारी है। इस लोनर हाथी ने बीती रात फिर उत्पात मचाते हुए रेंज के मदनपुर व करैहापारा में दो ग्रामीणों के मकान को ढहा दिया। इस घटना में दोनों ग्रामीणों के परिवार बाल-बाल बच गए। उन्होंने घर के एक कमरे में दुबक कर अपनी जान बचाई। वन विभाग द्वारा लोनर की निगरानी ड्रोन कैमरे के जरिए लगातार की जा रही है। ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान: पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा जानकारी के अनुसार सरगुजा वनमंडल से एक खतरनाक…
कोरबा : शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए Korba Police द्वारा ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस टीम संकरी गलियों और अंदरूनी क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच रही है, जहां चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते।…
महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है, लेकिन अब 20 हजार से अधिक महिलाओं के सामने इस राशि के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। कारण है ई-केवाईसी प्रक्रिया का अधूरा रह जाना। यदि 30 जून तक ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, तो इन महिलाओं की अगली किस्त अटक सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3 लाख 18 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी किया जाना है। इनमें से अब तक 2 लाख 98 हजार महिलाओं…
कोरबा : बुधवार सुबह शहर की पुरानी बस्ती के कराते चौक पर सांड के हमले से हड़कंप मच गया। एक आवारा सांड ने राह चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास अपने काम से जा रहे थे, तभी सांड ने उनपर अचानक हमला किया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण छोटे लाल श्रीवास की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जिंदगी…
अंबिकापुर : शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से आज देर शाम एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है, जहां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे प्रबंधन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू कर दिया है। कोरबा में लोनर हाथी का आतंक: जंगल गई बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला जानकारी के अनुसार, देर शाम तेज बारिश के दौरान बिजली गुल होने की स्थिति का फायदा उठाकर बालक संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। बताया जा रहा है कि अपचारी बालकों ने पहले खिड़की तोड़ी और फिर पीछे…
कोरबा : जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम पतुरियाडांड में लोनर हाथी के हमले से 70 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पतुरियाडांड निवासी सुखमत बाई (70 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बिनने गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे एक लोनर हाथी से उनका सामना हो गया।…
कोरबा : कोरबा जिले के कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहा कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में राहगीर बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 4 बजे की है, जब ट्रेलर (सीजी 12 बीएम 7649) बरमपुर मोड़ के पास अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। CG में मानसून की रफ्तार हुई तेज, रायपुर में दस्तक के साथ 27 जिलों में आज भारी बारिश के संकेत हादसे की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 22 जून को दंतेवाड़ा के रस्ते प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है. सिर्फ 24 घंटों के भीतर यह प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में जल्द ही मानसून के दस्तक की आशंका जताई है. प्रदेश में अगले 1 हफ्ते तक मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं. CG – इस जिले में मिले 5 हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र को मिली नई चमक राजधानी रायपुर में मगंलवार शाम को जमकर पानी बरसा, जिससे लोगों को गर्मी…
रायपुर – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरे मिलने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा किए गए वैज्ञानिक परीक्षण में 200 टन बल्क सैंपल से कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में वैज्ञानिक सर्वे और परीक्षण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री का प्रसंस्करण किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 1.22 कैरेट के 5 हीरे मिले हैं। इनमें से दो हीरे जेम क्वालिटी के बताए जा रहे हैं, जबकि तीन हीरे अन्य श्रेणी के हैं। CG Accident: कार्यक्रम से लौट रहे…
