Close Menu
    What's Hot

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अस्थायी महिला कर्मियों को भी मिलेगा मातृत्व लाभ
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अस्थायी महिला कर्मियों को भी मिलेगा मातृत्व लाभ

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि मातृत्व लाभ केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल कर्मचारी, संविदाकर्मी और कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताएं भी इसके लिए समान रूप से पात्र हैं। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व लाभ किसी प्रकार की दया या विशेष सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं का मानवीय, संवैधानिक और वैधानिक अधिकार है। यह फैसला रायपुर निवासी शिल्पी शुक्ला की याचिका पर सुनाया गया, जिसने हजारों अस्थायी और संविदा महिला कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद जगा दी है।

    कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, मदनपुर और करैहापारा में दो मकान ढहाए, परिवार बाल-बाल बचे

    शिल्पी शुक्ला नवंबर 2022 से शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। कॉलेज में वे नियमित शिक्षकों की तरह शैक्षणिक जिम्मेदारियां निभा रही थीं। वर्ष 2025 में गर्भवती होने के बाद उन्हें 13 सितंबर 2025 से मातृत्व अवकाश स्वीकृत किया गया था। निर्धारित अवकाश अवधि पूरी होने के बाद वे 20 मार्च 2026 को पुनः अपनी सेवाओं में लौट आईं।

    ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने मातृत्व अवकाश अवधि के वेतन के भुगतान के लिए आवेदन किया। हालांकि, उच्च शिक्षा विभाग ने यह कहते हुए उनका दावा खारिज कर दिया कि वे नियमित कर्मचारी नहीं बल्कि अतिथि व्याख्याता हैं, इसलिए उन्हें मातृत्व अवकाश अवधि का वेतन नहीं दिया जा सकता। विभाग के इस निर्णय को शिल्पी शुक्ला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता कॉलेज में नियमित व्याख्याता की तरह ही सभी शैक्षणिक और अकादमिक दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं। केवल उनके पदनाम में “अतिथि” शब्द जुड़ा होने के आधार पर उन्हें मातृत्व लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

    कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मातृत्व एक प्राकृतिक और सामाजिक दायित्व है। किसी महिला कर्मचारी को सिर्फ रोजगार की प्रकृति के आधार पर मातृत्व लाभ से वंचित करना न केवल कानून की भावना के विपरीत है, बल्कि यह महिलाओं की गरिमा और समानता के अधिकार का भी उल्लंघन है। अदालत ने टिप्पणी की कि मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन रोकना गैरकानूनी और अमानवीय है।

    ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान: पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

    हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वह शिल्पी शुक्ला को मातृत्व अवकाश अवधि का पूरा बकाया वेतन तीन माह के भीतर भुगतान करे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मातृत्व लाभ का अधिकार केवल स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं माना जा सकता।कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला केवल एक अतिथि व्याख्याता तक सीमित नहीं रहेगा। इसका लाभ उन हजारों महिलाओं को मिल सकता है जो सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों में दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल, संविदा या अतिथि कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। अब भविष्य में नियोक्ता केवल रोजगार की श्रेणी का हवाला देकर महिलाओं को मातृत्व लाभ देने से इनकार नहीं कर सकेंगे। यह फैसला महिला कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर लैंगिक समानता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में लोनर हाथी का आतंक, मदनपुर और करैहापारा में दो मकान ढहाए, परिवार बाल-बाल बचे
    Next Article CG Breaking : रायगढ़ स्टील प्लांट में फर्नेस विस्फोट, संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल

    Related Posts

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Top Posts

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    By Industrial ImpactAugust 10, 2026

    कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे…

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.