कोरबा में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं को मौत के मुंह तक पहुंचा रही है। जांजगीर जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने सेल्फी और रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। यात्री ट्रेन सिग्नल के कारण रुकी तो युवक ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाने लगा। ट्रेन आने ही वाली थी कि किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चोरों पर पुलिस का शिकंजा: ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान में दो मामलों का खुलासा
युवक ट्रैक पर लेटकर पोज दे ही रहा था कि सामने से ट्रेन आती दिखी। ट्रैक पर लेटे युवक को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी ने चिल्लाकर उसे चेताया तो युवक ने आनन-फानन में मोबाइल उठाया और भागकर अपनी जान बचाई। कुछ सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन के गुजर जाने के बाद युवक ने फिर मोबाइल में वीडियो बनाकर खुशी जाहिर की। यात्रियों ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया।


