जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बही महिला का शव आज बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
Bango Dam: बांगो बांध का जलस्तर 358.29 मीटर पर स्थिर, 24 घंटे में 21 सेमी की गिरावट
वहीं आज बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
कोरबा में 24 अगस्त से राजस्व वसूली शिविर, 22 सितंबर तक वार्डों में लगेगा कैंप
पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। चार दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


