Close Menu
    What's Hot

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
    • जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    • चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    • छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    • जांजगीर-चांपा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    • 77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से जारी था सर्च ऑपरेशन
    • CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»Bilaspur News: हत्या की सुपारी लेकर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की थी डील
    CHHATTISGARH

    Bilaspur News: हत्या की सुपारी लेकर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की थी डील

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या की सुपारी लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को आरोपियों ने हत्या की नीयत से घेरकर डंडे और नुकीली वस्तु से हमला किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों को हत्या के लिए 5-5 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला 4 जुलाई 2026 का है। श्याम कश्यप सुबह करीब 6:45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचने पर तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे और नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार

    पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 221/2026 दर्ज कर बीएनएस की धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस और साइबर टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान की गई। इसके बाद संदिग्धों के संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम और विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए आरोपियों को 5-5 लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी नितिन टेकाम और विधि से संघर्षरत बालक, साहिल सोनकर के साथ बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से बिलासपुर पहुंचे थे।

    Korba Crime: कबाड़ी के ठिकाने से मिले हथियार और गोलियां, पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस के अनुसार दीपक तिवारी भी बिलासपुर आया था और उसके इशारे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से रेलवे अस्पताल के पास हमला किया गया था। हालांकि हमले के बाद आरोपी फरार हो गए और पुलिस ने जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। सूचना पर तारबाहर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर श्याम कश्यप पर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया। इसके बाद आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी समता नगर गौरेला, थाना गौरेला, जिला जीपीएम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक महेंद्र सोनकर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, आरक्षक भागीरथी गेदले और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या की साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार
    Next Article बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, बाइक-स्कूटी पर 4-5 सवारियां और खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

    Related Posts

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    August 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    By Industrial ImpactAugust 23, 2026

    जगदलपुर – मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे…

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026

    चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

    August 23, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.