Korba Crime: जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार में एक बार फिर हथियारों का कनेक्शन सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी प्रहलाद साहू के पास से पांच जिंदा कारतूस और एक पुरानी पिस्टल बरामद की है। कार्रवाई के बाद जिले के कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है। मामले में जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रहलाद साहू जो कबाड़ी का काम करता है, उसके पास कबाड़ की एक गाड़ी निकली है और उस गाड़ी में जिंदा कारतूस और पिस्टल रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली गई।
हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
तफ्तीश के दौरान कबाड़ की गाड़ी से पांच जिंदा राउंड और एक पुरानी जंग लगी हुई पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है, वहीं कबाड़ के सामान को लेकर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हथियार और कारतूस कबाड़ में कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस लिए किया जाना था।


