सक्ती : 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में सक्ती पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लोगों से ठगी किया करते थे.
आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत पर बड़ी कार्रवाई, NESTS ने एकलव्य स्कूल के प्राचार्य को किया सस्पेंड
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा देती थी. इस झांसे में आकर सक्ती निवासी मूलचंद राठौर ने कई किस्तों में आरोपियों को 90 लाख का भुगतान किया. जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत की.
सक्ती में नाबालिग युवती पर टांगी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर
पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रेखा राठौर के साथ उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.


