Close Menu
    What's Hot

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    August 25, 2026

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश
    • मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    • बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश
    • अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला
    • कोरबा : मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 93.18% पहुंचा, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 20,613 क्यूसेक पानी
    • करतला में 10 हाथियों के दल की दस्तक, रिंगनिया सर्किल पहुंचा झुंड; वन विभाग अलर्ट
    • कोरबा: अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस ने पिछले तीन महीनों में 150 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।

    पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर पुलिस टीम की मौजूदगी में मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई लोगों ने रायगढ़ पुलिस और साइबर टीम का आभार जताते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली।

    Public Holiday: 26 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की छुट्टी

    CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल की तलाश

    रायगढ़ साइबर पुलिस गुम मोबाइल फोन की तलाश के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का लगातार उपयोग कर रही है। मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दर्ज करने पर उसके IMEI नंबर को सिस्टम में दर्ज किया जाता है और मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

    इसके बाद जब कोई व्यक्ति उस मोबाइल में दूसरी सिम डालकर उसका इस्तेमाल करता है तो टेलीकॉम नेटवर्क के माध्यम से नई गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचती है। साइबर पुलिस इस तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर मोबाइल की लोकेशन और उसके इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति तक पहुंचती है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मोबाइल को बरामद किया जाता है।

    बिहार, कोलकाता और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बरामद हुए मोबाइल

    साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम ने पिछले तीन महीनों के दौरान CEIR पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की। इस दौरान रायगढ़ के अलावा बिहार, कोलकाता, कोरबा, जांजगीर सहित धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्र में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया।

    पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल वापस प्राप्त किए। सत्यापन के बाद सभी 150 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

    Vivo, Oppo, Redmi और OnePlus समेत कई कंपनियों के मोबाइल बरामद

    रायगढ़ साइबर पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन में Vivo, Oppo, Redmi, Poco, Realme, OnePlus, Samsung और Motorola सहित कई प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। बरामद 150 मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक है।

    मोबाइल वापस मिलने वाले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस द्वारा अचानक मोबाइल वापस सौंपे जाने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने साइबर पुलिस की तकनीकी कार्रवाई और मेहनत की सराहना की।

    SSP शशि मोहन सिंह ने कहा- मोबाइल में सिर्फ नंबर नहीं, पूरी डिजिटल दुनिया होती है

    मोबाइल वितरण कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं रह गया है। इसमें बैंकिंग जानकारी, UPI, महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी फोटो, संपर्क नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और कई व्यक्तिगत जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। इसलिए मोबाइल का गुम होना केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि डिजिटल और निजी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय भी है।

    उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई मोबाइल फोन मिलता है तो उसका इस्तेमाल करने के बजाय उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करना चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति के गुम या चोरी हुए मोबाइल का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। तकनीकी माध्यमों से ऐसे मोबाइल की पहचान की जा सकती है और अनधिकृत रूप से उसका उपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

    रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसे ब्लॉक और ट्रेसिंग के लिए रिपोर्ट करें।

    यदि गुम मोबाइल में बैंकिंग, UPI, ई-मेल या सोशल मीडिया अकाउंट जुड़े हुए हैं तो संबंधित खातों की सुरक्षा के लिए पासवर्ड बदलने और जरूरी सुरक्षा उपाय करने की भी सलाह दी गई है।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मोबाइल गुम होने की तत्काल सूचना मिलने से पुलिस को उसे तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर बरामद करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने नागरिकों से मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

    साइबर पुलिस टीम की मेहनत से मिली बड़ी सफलता

    मोबाइल रिकवरी अभियान में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के साथ उपनिरीक्षक संजय नाग, सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल और गजेंद्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई तकनीक आधारित पुलिसिंग और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 150 मोबाइल की बरामदगी से न केवल लोगों को उनकी खोई संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePublic Holiday: 26 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की छुट्टी
    Next Article प्रमोशन पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मी के हक में सुनाया अहम आदेश

    Related Posts

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    August 25, 2026

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026
    Top Posts

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    August 25, 2026

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    By Industrial ImpactAugust 25, 2026

    सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,…

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026

    बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, AAI को जल्द फैसला लेने का निर्देश

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    August 25, 2026

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026
    Most Popular

    प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

    August 25, 2026

    मंडी से अनाज चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, गल्ला व्यापारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    August 25, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.