Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल
    • जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप
    • CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात
    • छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
    • जांजगीर-चांपा में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार-मेटाडोर की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
    • कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CEIR पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे गए फोन
    • तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर का कहर, 5 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    • CG Police Transfer List जारी: 136 पुलिसकर्मियों का तबादला, विभाग में मचा हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: छत्तीसगढ़ में नागरिकों व संस्थाओं को मिलेगा वन्य प्राणियों को गोद लेने का मौका
    CHHATTISGARH

    वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: छत्तीसगढ़ में नागरिकों व संस्थाओं को मिलेगा वन्य प्राणियों को गोद लेने का मौका

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण और प्राणी उद्यानों के बेहतर रखरखाव को लेकर वन विभाग ने एक नई पहल शुरू करने की तैयारी की है। कर्नाटक और उत्तरप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी नागरिकों के साथ विभिन्न संस्थाएं और सामाजिक संगठन वन्य प्राणियों को गोद ले सकेंगे। इस योजना के माध्यम से वन्य प्राणियों की देखभाल, पोषण के साथ-साथ उनके आवास व स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही सरकार के स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। अनुमति मिलते ही योजना को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा। पहले चरण में राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी और बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद जरूरत और परिस्थितियों के अनुरूप राज्य के अन्य चिड़ियाघरों तथा संरक्षित क्षेत्रों में भी इसे विस्तारित किया जाएगा।

    स्टेशन में मेंटेनेंस के दौरान हादसा! लाइव ओएचई लाइन से संपर्क में आया पेंटर, बुरी तरह झुलसा

    वार्षिक दान दे सकेंगे

    योजना के तहत नागरिक या संस्थाएं किसी भी वन्य प्राणी के संरक्षण के लिए वार्षिक दान दे सकेंगे। इस दान की न्यूनतम राशि और गोद लेने की शर्तें योजना के औपचारिक लॉन्च के बाद सार्वजनिक की जाएगी। अनुमान है कि राशि प्राणी के आहार और सेवा-सुविधाओं की लागत के आधार पर तय होगी, जिसमें शेर, बाघ जैसे बड़े प्राणियों के लिए अधिक और हिरण, पक्षी आदि श्रेणियों के लिए अपेक्षाकृत कम दान निर्धारित किया जाएगा।

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्राणी को गोद लेने का अर्थ केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना होगा, इसमें प्राणी के स्वामित्व या उसके अधिकारों का हस्तांतरण शामिल नहीं होगा। गोद लेने वालों को विशेष अवसर पर प्राणी दर्शन की अनुमति, देखभाल संबंधी गतिविधियों की जानकारी और विभाग के कार्यक्रमों में आमंत्रण जैसे प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।

    जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भारत मंडपम कार्यक्रम दिल्ली में हुई शामिल

    संबंधित बाड़े में होंगे नाम

    विशेष बात यह है कि दान देने वाले नागरिकों और संस्थाओं के नाम संबंधित प्राणी के बाड़े के बाहर और चिड़ियाघर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर पट्टिका के रूप में अंकित किए जाएंगे। इससे सामाजिक सहभागिता बढ़ेगी और वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी।

    वन विभाग का मानना है कि इस योजना के लागू होने से जहां संरक्षण कार्यों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। वहीं आम नागरिकों में वन्य जीवों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा। विभाग को उम्मीद है कि राज्य के उद्योग, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन और संवेदनशील नागरिक इस अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSupreme Court : मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, बेंच ने कहा—सेना में अनुशासन सर्वोपरि
    Next Article अमित बघेल की दिक्कतें बढ़ीं: SC ने कहा – जहां FIR दर्ज, वहीं कानून की प्रक्रिया का सामना करें

    Related Posts

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Top Posts

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    By Industrial ImpactMay 5, 2026

    बिलासपुर –  कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में दहेज को लेकर दो सगी बहनों…

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली हो सकती है महंगी, जून से लागू होगा नया टैरिफ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बिलासपुर – दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, तलवार-रॉड से पीटकर किया घायल

    May 5, 2026

    जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, शिक्षक और पटवारी पर गंभीर आरोप

    May 5, 2026

    CG – पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात

    May 5, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.