Close Menu
    What's Hot

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    • रेप केस में राहत के बावजूद जेल में रहेंगे कथावाचक, जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर
    CHHATTISGARH

    NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए, इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की बड़ी वजह हाईवे किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियों को माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Korba: कलेक्टर कुणाल दुदावत का सख्त एक्शन, DEO समेत 3 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

    पुलिस के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने रात करीब 12:30 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही इनोवा क्रिस्टा और बिलासपुर की ओर जा रही पापुलर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार के एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे कुछ यात्री वाहन में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के वक्त रायपुर से लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अपनी गाड़ी से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इलाज के दौरान 52 वर्षीय दिलीप कुमारी तिग्गा ने दम तोड़ दिया। वहीं शिव कीर्तन, विजय केरकेट्टा, आसन लाल और तेरा करण की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

    तीन अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सभी इनोवा सवार सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के लमगांव के निवासी हैं और पेंड्रा में अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय राजवाड़े ढाबा के बाहर सड़क के दोनों ओर भारी वाहन और अन्य गाड़ियां खड़ी थीं। इससे नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा घिर गया था और दोनों वाहनों के आमने-सामने आने पर बचने की पर्याप्त जगह नहीं बची। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे अव्यवस्थित पार्किंग लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

    दुष्कर्म केस में आरोपी अब तक फरार, पीड़िता ने SP से लगाई गिरफ्तारी की गुहार

    लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि सिर्फ तेज रफ्तार ही नहीं, बल्कि हाईवे किनारे अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन और हाईवे पर यातायात प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द

    Related Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Top Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    By Industrial ImpactAugust 9, 2026

    कोरबा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास…

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.