जांजगीर चांपा – भारत मंडपम दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर ‘सांस्कृतिक संध्या’ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए अद्भुत वास्तु–शिल्प, उम्दा कारीगरी और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के स्टॉल का भ्रमण किया।

44 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 के तहत रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ कलाकारों ने मनमोहक लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोहार, बुनकर, कारीगर, आदिवासी कलाकार—सभी की मेहनत, सादगी और कला का वैश्विक मंच पर यूँ दमकना, वास्तव में पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाता है।
छत्तीसगढ़ में कड़ा धर्मांतरण कानून: सरकार सख्त हुई, चंगाई सभाओं पर लगेगा प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ी लोकमंच में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा गौर नृत्य, गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी, करमा आदि पारंपरिक लोक नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी गई।
यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपराओं को उत्कृष्ट रूप में प्रदर्शित करने वाले सभी कलाकारों, कारीगरों और आयोजकों का हृदय से आभार।
कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रमोद मिंज जी, विधायक संपत अग्रवाल एवं निगम मंडल सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।


