कोरबा जिले के कटघोरा से लगे सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
‘अभी तो ये शुरुआत हुई है’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
जानकारी के मुताबिक, 25 से 30 ग्रामीण आज छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में रोपा का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और खेत की मेढ़ पर सीधे आकाशीय बिजली आकर गिरी, जिसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए।
CG Crime: नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या; बच्चों ने भागकर बचाई जान
घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को सीएचसी कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कटघोरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुट गई है।


