कोरबा में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वेस्टर्न टाॅर इंडस्ट्री में मौजूद एक कोल टार पिच टैंक में लिकेज के बाद आग भड़क गई। जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से उठते काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी में फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही के आरोप भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये औद्योगिक क्षेत्र में संचालित वेस्टर्न टाॅर औद्योगिक संस्थान की है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कार्बन पेस्ट (Carbon Paste) का निर्माण किया जाता है। इसके लिए बड़ी मात्रा में कोल टार पिच सहित ज्वलनशील रसायनों का भंडारण किया जाता है।
कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारिश के मौसम में बाइक फिसलने से चालक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के कुछ देर पहले टैंक से रिसाव होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग लगने के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूर और अन्य स्टाफ किसी तर अपनी जान बचाकर मौकेे से बाहर निकल पाये। घटना की जानकारी मिलतेे ही पुलिस की टीम के साथ ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के साथ दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैै। वहीं भीषण आग की खबर मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे।


