सक्ती – जिले में एक बार फिर सरकारी जमीन में फर्जीवाड़ा करने की बड़ी खबर सामने आ रही है। गौटिया पुत्र ने पहले खुद के नाम पर सरकारी जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर मालिक बन गया और बाद में जमीन से बैंक में लाखों रूपये का लोन निकाल लिया।
सूत्रों की माने तो पिता पंचायत में जनप्रतिनिधि है जिन्होंने अपने बेटे को फर्जीवाड़ा में सहयोग किया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिता ने भी लगभग 8 एकड़ पड़ती जमीन पर फर्जी तरीके से धान बेचकर सरकार को लाखों रुपए का चुना लगाया है।
बिलासपुर में पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पड़ोसी परिवारों में लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष
इस फर्जीवाड़ा में लिप्त पिता और पुत्र दोनों के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपराध दर्ज करने मांग की जाएगी।


