Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना
    • देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा
    • CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
    • जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    • चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    • छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    • जांजगीर-चांपा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक: IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती
    CHHATTISGARH

    बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक: IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिनांक -01-07-2026 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ,रेंज के सभी जिलों के वरि० पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। मीटिंग का आयोजन रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा, रेंज के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों की समीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक बैठकों की श्रृंखला में, आज की बैठक मुख्यत: धारा 173(8) CrPC/ 193(9) BNSS तथा फरारी में धारा 299 CrPC/335 BNSS के तहत पेश किये गये चालानों, के उन अपराधियों से संबंधित रही, जो अभी तक गिरफ्तार नहीं किये गये हैं NDPS प्रकरणों की समीक्षा:-एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत धारा 173 (8) CrPC /193(9) BNSS या 299 CrPC/335 BNSS के अंतर्गत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने जिलों को, ऐसे प्रत्येक प्रकरण के लिए ,जिनमें अपराधी गिरफ्तार नहीं किये गये हैं, उनके लिए कार्ययोजना बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये, और ऐसे प्रकरण जिनमें आरोपी की फरारी के दौरान ही चालान पेश किया जा चुका है, उनमें वारंट जारी कराने और उनकी तामीली सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश IGP बिलासपुर रेंज के द्वारा दिये गये।

    ऐसे फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए , सभी पुलिस अधीक्षकों को बिंदुवार विशेष गाइडलाइन जारी की है:
    • अंतर्राज्यीय व जिला स्तरीय समन्वय: फरार आरोपियों की तलाश के लिए संबंधित राज्यों और अन्य जिलों की पुलिस से निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए।
    • केंद्रीय एजेंसियों से साझा होगी जानकारी: फरार आरोपियों का पूरा ब्योरा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और संबंधित राज्य/जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को अनिवार्य रूप से भेजा जाए।
    • वित्तीय एवं तकनीकी तस्दीक: फरार अपराधियों के पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड की जानकारी जुटाकर उनके वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाई जाए। साथ ही, उनके मोबाइल और वाहनों से जुड़ी हर तकनीकी जानकारी एकत्र की जाए।
    • नेटग्रिड और ग्राउंड टीम का उपयोग: नेटग्रिड (NATGRID) से इनपुट प्राप्त कर पुलिस टीमों को विभिन्न स्थानों पर कैंप कराकर आरोपियों के संबंध में खुफिया जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
    • गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ: पूर्व में गिरफ्तार हो चुके सह-आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाए।
    • आईजीपी रेंज ने निर्देश दिये ,कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास करते हुए मामलों की विवेचना सतत रूप से जारी रखी जाए, और पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे मामलों का पर्यवेक्षण सतत करें।

    न्यायालयीन समंस वारंट की तामीली:-
    आज की बैठक में, माननीय न्यायालय के द्वारा जारी सममन /वारंटों की तामीली की भी समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षकों को न्यायालयीन समंस-वारंट की तामीली समय पर सुनिश्चित करने के लिए बताया गया, और माननीय सत्र न्यायालय द्वारा गंभीर मामलों में गवाहों (डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों) को लगातार जारी किए गए जमानतीय/गिरफ्तारी वारंटों की तामीली सही तरीके से न होने और कम संख्या में किए जाने पर आईजी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे स्वयं के पर्यवेक्षण में वारंटों की तामीली कराएं। साथ ही,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही करने के लिए भी समुचित कदम उठाने के लिए निर्देशित, बैठक के दौरान किया गया। श्री गर्ग ने स्पष्ट कहा,कि यदि माननीय न्यायालय के द्वारा सम्मन /वारंट तामीली हेतु रेंज कार्यालय को भेजे जाएंगे तो लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों और संबंधित नोडल राजपत्रित अधिकारी की भी जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

    माननीय मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के संबंध में :-
    इस बैठक के दौरान IGP श्री रामगोपाल गर्ग ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली कार्रवाइयों को समझाते हुए बताया, कि समय सीमा के अंदर शिकायतों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए, और शिकायतें, यदि वरिष्ठ अधिकारियों के लेबल पर समय सीमा बीत जाने के कारण स्थानांतरित होती हैं, तो पुलिस अधीक्षक निर्धारित समय में निराकरण नहीं करने वाले थाना प्रभारियों के लिए ‘शो कॉस ‘ नोटिस जारी करके कार्रवाई करें।

    बैठक के अंत में आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों की स्वयं मॉनिटरिंग करने तथा इनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। साथ ही जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति, सराफा बाजारों की चेकिंग और पिकेट पॉइंट्स चेकिंग को सतत बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने अगले महीने ndps के प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देशों के साथ बैठक की समाप्ति की।
    समीक्षा मीटिंग में श्री रजनेश सिंह उमनि एवं वरि० पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर, श्री शशि मोहन सिंह उमनि एवं वरि० पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ, श्री भोजराम पटेल वरि० पुलिस अधीक्षक मुंगेली, श्री सिध्दार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा, श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जिला जॉजगीर-चाम्पा, श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, श्री अविनाश मिश्रा अति० पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही] श्रीमति निमीषा पाण्डेय अति० पुलिस अधी० जिला-सारंगढ, एवं जिलों के ANTF प्रभारीगण, तरह समांस वारंट एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शिकायत शाखा के सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG – स्कूल परिसर बना शराबियों का ठिकाना, टूटे कांच से मासूम बच्चा घायल
    Next Article खेलते समय कूलर बना काल! कोरबा में करंट लगने से 10 महीने के इकलौते बेटे की मौत

    Related Posts

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026
    Top Posts

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    By Industrial ImpactAugust 24, 2026

    शहर के घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने…

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026
    Most Popular

    कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.