Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना
    • देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा
    • CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल
    • जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    • चिकन के बंटवारे पर खूनी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
    • छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC! रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक की तैयारी
    • जांजगीर-चांपा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    • 77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से जारी था सर्च ऑपरेशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ में सूखा जून! सामान्य से 69% कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ में सूखा जून! सामान्य से 69% कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस बार जून का महीना अब तक बेहद सूखा रहा है। मानसून पहुंचने के बाद भी प्रदेश में बारिश सामान्य से काफी पीछे है। जून में अब तक करीब 51 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक औसतन 161 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से करीब 69 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन अभी तक तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है।

    कोरबा खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 जगहों पर छापेमारी, बरमपुर-पाली में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रिपर और ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर में भी सामान्य से 74% कम बारिश

    राजधानी रायपुर में भी बारिश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले में अब तक सिर्फ 35.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक करीब 136 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में जून 2026 में रायपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

    मानसून पहुंचा, लेकिन बारिश नहीं बढ़ी

    छत्तीसगढ़ में मानसून ने 22 जून को दस्तक दी थी, जबकि रायपुर में 23 जून को मानसून पहुंचा। इसके बावजूद बारिश लगातार नहीं हो रही है। कई जगह बादल छा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में भी तक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसी वजह से प्रदेश में भारी बारिश वाला सिस्टम सक्रिय नहीं हो पाया है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

    किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार

    छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और बड़ी संख्या में किसान धान की खेती के लिए मानसूनी बारिश पर निर्भर रहते हैं। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में अच्छी नमी के लिए अब किसानों को तेज बारिश का इंतजार है।

    पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हुई बारिश

    पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मुंगेली में करीब 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में करीब 3-3 सेमी पानी गिरा। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, दुर्ग, भिलाई समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। दिनभर तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है, वहीं शाम या रात के समय मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

    मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के बाद बादल छाने से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    कुछ इलाकों में बारिश के आसार

    मौसम की स्थिति को देखते हुए दोपहर बाद या शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम दिशा से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 जगहों पर छापेमारी, बरमपुर-पाली में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रिपर और ट्रैक्टर जब्त
    Next Article कोरबा में तेज रफ्तार का कहर… अनियंत्रित मालवाहक वाहन पलटा, चालक गंभीर घायल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Top Posts

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    By Industrial ImpactAugust 24, 2026

    रायपुर:  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल और बारिश…

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026

    जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसात की संभावना

    August 24, 2026

    देर रात कारों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, पेंड्रा पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा

    August 24, 2026

    CG – मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन जवान घायल

    August 23, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.