जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो हुआ है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर सोमवार (21 जलाई) को सुबह 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर के पास हुई। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। जबकि हजारों यात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

 

संजय राऊत का दावा — अमित शाह ने दिए महायुति सरकार के 7-8 मंत्रियों को हटाने के आदेश

वहीं इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए।

Share.
Exit mobile version