गरियाबंद : अपने गृह ग्राम में सीसी सड़क नहीं बनने से नाराज भाजयुमो जिला अध्यक्ष सैकड़ों ग्रामीणों के साथ हाइवे जाम कर दिया। समर्थन में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने गांव का जायजा लेकर कहा कि जब अपने नेताओं के गांव दुरुस्त नहीं करा पा रही भाजपा सरकार, तो हमारा क्या होगा? जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुड़ागांव में आज सैकड़ों महिला-पुरुष नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया था। हालांकि, पहले से भारी संख्या तैनात पुलिस ने भीड़ को ज्यादा देर तक हाइवे में टिकने नहीं दिया। पुलिस प्रदर्शन कारियों को हाइवे से एक घंटे के भीतर खदेड़ने में कामयाब हो गई।
जिस तीर-कमान से होता था शिकार, उसी से भाई ने भाई को बनाया निशाना, जानलेवा हमले से दहशत
दरअसल, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो साल से ग्रामीण सीसी सड़क की मांग करते आ रहे हैं। बारिश के दिनों में गांव कीचड़ से लथपथ हो जाता है। मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव में नहीं घुस पाती, इतना ही नहीं पूरी बारिश स्कूली बच्चे भी परेशान होते हैं। हैरानी की बात है कि यह गांव भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का है।
नागेश के नेतृत्व में ही ग्रामीण हाइवे जाम किया। नागेश ने प्रशाशन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए समस्याओं के निराकरण में आवेदखी करने का आरोप भी लगाया है। नागेश ने कहा जितनी तत्परता से प्रशाशन हमे हटाने पहुंची अगर उतनी तत्परता हमारी समस्या के निदान में लगा देती तो आज यह नौबत नहीं आती।


