Author: Industrial Impact

कोरबा – कटघोरा को जिला बनाने एक बार फिर अभियान शुरू होता नजर आ रहा है। अधिवक्ता संघ कटघोरा ने कटघोरा को जिला बनाने आम जनता से अपील किया है साथ ही 6 जुलाई को मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा को ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम भी आयोजित किया है। कटघोरा को जिला बनाने चारों तरफ बैनर पोस्टर एवं स्लोगन लिखे जा रहे हैं। माटी का कर्ज चुकाना है कटघोरा को जिला बनना है… कटघोरा की यही पुकार, जिला बनाना है इस बार। हमारा हक हमारी मांग, कटघोरा जिला बनाना है इस बार…इस तरह…

Read More

कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पताढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के नियम बदले, OTP हुआ बंद, जानें अब कैसे मिलेगा खाद्यान्न उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष,…

Read More

रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में इस माह से बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों को केवल ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट) के बाद ही राशन मिलेगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा को सामान्य रूप से बंद कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटिरहित बनाना बताया जा रहा है, ताकि फर्जी लाभार्थियों पर रोक लग सके तथा वास्तविक हितग्राहियों तक ही खाद्यान्न पहुंचे। कोरबा नो एंट्री…

Read More

कोरबा : सीएसईबी चौक पर नो एंट्री के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए यातायात शाखा में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने मामले की विस्तृत जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक क्रमांक 352 शशिधर जायसवाल एवं आरक्षक क्रमांक 738 टंकेश्वर पटेल को कर्तव्य पालन में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का दोषी पाए…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित तथा परिणामोन्मुख बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न को नई गति देना है। छत्तीसगढ़ में मानसून होगा मेहरबान, 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी विष्णु देव साय ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों और अवसरों…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई. राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है.…

Read More

कोरबा : थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो चेक-आउट के बाद रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर फिर से भड़क उठा। कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में गिरी बिजली, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा बेहोश इसी दौरान तुषार ढांडा ने अपने बोलेरो कैंपर वाहन से उज्जवल दीवान को कथित रूप से कुचल दिया और मौके से फरार हो…

Read More

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमान में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य कर रहे पिता-पुत्र इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार, मनीराम पटेल अपने पुत्र धनेसवर पटेल के साथ खेत में काम कर रहे थे। मनीराम खेत की मेड़ पर खड़े थे, जबकि धनेसवर खेत में कृषि कार्य कर रहा था। स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो कांड: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय…

Read More

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक शिक्षक और…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, खरीफ सीजन 2026 को लेकर राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसानों को खरीफ 2025 के बराबर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पहले लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल सके।…

Read More