Author: Industrial Impact

रायगढ़ : रायगढ़ शहर में मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड लामीदर निवासी मयंक यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 जुलाई को वह अपने वाहन (CG 13 AM 8968 स्विफ्ट कार) से किसी काम से जा रहे थे। कोरबा में युवक को बनाया बंधक,…

Read More

कोरबा : जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की कथित तौर पर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल विकास दुबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बिलासपुर में ‘फर्जी ED अधिकारी’ का खेल! रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती ने ठगे 3.14 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, विकास दुबे और एक नाबालिग के बीच मोबाइल और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि नाबालिग और उसके परिजनों ने विकास को एक…

Read More

बिलासपुर : रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला बिलासपुर में सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर भरोसा जीता और बाद में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 14 हजार 600 रुपये ऐंठ लिए। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली तो आरोपी ने नगर निगम की दुकान दिलाने का प्रस्ताव देकर मामला टालने की कोशिश की। बिलासपुर…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना चांटीडीह स्थित गायत्री मंदिर के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षिका अपने स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे…

Read More

रायपुर – राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ. लगभग 11:15 बजे मकान की छत पर सोलर पैनल लगा रहे दो मजदूरों को जोर का बिजली का झटका लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान की छत पर 3 मजदूर सोलर पैनल लगाने के लिए गए हुए थे. रायगढ़ पुलिस का एक्शन: नाबालिग अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी भी गिरफ्तार इस दौरान सोलर पैनल फिटिंग करते समय एक सोलर प्लेट 11 केवी…

Read More

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द एवं धरमजयगढ़ पुलिस ने 15 वर्षीय गुम बालिका को सकुशल दस्तयाब कर प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को अपहरण और पॉक्सो एक्ट मे निरुद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं महिला थाना ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी महेन्द्र पासवान (31 वर्ष), पिता बलिराम पासवान, निवासी जूटमिल सामने गली, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को बालिका की मां ने पुलिस चौकी…

Read More

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेत में काम करने गए एक ही परिवार के तीन सदस्य करंट की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई शुक्रवार सुबह…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में जिला प्रशिक्षण समन्वयक/एचआर (डीटीसी) के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार मधुकर की सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) के आदेश को निरस्त करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने माना कि विभाग द्वारा कार्रवाई करते समय मानव संसाधन नीति एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का समुचित पालन नहीं किया गया। कटघोरा को जिला बनाने शुरू हुआ अभियान, अधिवक्ता संघ सहित आम जनता मुख्यमंत्री के नाम कल देंगे ज्ञापन याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए तर्क दिया…

Read More

कोरबा – कटघोरा को जिला बनाने एक बार फिर अभियान शुरू होता नजर आ रहा है। अधिवक्ता संघ कटघोरा ने कटघोरा को जिला बनाने आम जनता से अपील किया है साथ ही 6 जुलाई को मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा को ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम भी आयोजित किया है। कटघोरा को जिला बनाने चारों तरफ बैनर पोस्टर एवं स्लोगन लिखे जा रहे हैं। माटी का कर्ज चुकाना है कटघोरा को जिला बनना है… कटघोरा की यही पुकार, जिला बनाना है इस बार। हमारा हक हमारी मांग, कटघोरा जिला बनाना है इस बार…इस तरह…

Read More

कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पताढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के नियम बदले, OTP हुआ बंद, जानें अब कैसे मिलेगा खाद्यान्न उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष,…

Read More